हरियाणा के रोहतक में 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। शनिवार सुबह हिमानी का शव रोहतक के सांपला बस स्टैंड पर एक सूटकेस में मिला था। बॉडी सफेद सूट में थी और गले पर काली चुन्नी लिपटी हुई थी, हाथों में मेहंदी थी। पुलिस के मुताबिक, हिमानी 3 दिन से लापता थी और किसी शादी में गई थी। पिछले 5 महीने से हिमानी रोहतक में विजयनगर स्थित अपने पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही थी। 25 किमी दायरे में CCTV की जांच जारी: SHO बिजेंद्र सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे नंबर-9 पर रोहतक से रोहद टोल प्लाजा तक 25 किलोमीटर के एरिया में ही हत्यारों की तलाश में होटल व ढाबों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मकान से लेकर सांपला बस स्टैंड तक रास्ते में पड़ने वाले CCTV को चेक कर रही है। लाश बरामदगी से जुड़ी 2 PHOTOS… पिता ने सुसाइड किया था, 12 साल पहले भाई की हत्या हिमानी के बड़े भाई की भी करीब 12 साल पहले हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता शेर सिंह ने 10 साल पहले सुसाइड कर लिया था। इसके बाद मां हिमानी और उसके छोटे भाई जतिन को लेकर दिल्ली चली गई। हिमानी केस से जुड़े 6 पॉइंट्स 1. कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने शनिवार शाम पुष्टि की कि शव हिमानी नरवाल का है। 2. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिमानी रोहतक के ही एक गांव में शादी में गई थी, वहीं से वह लापता हुई। 3. आशंका है कि हत्या रोहतक क्षेत्र में ही की गई और फिर शव को सूटकेस में बंद कर सांपला बस स्टैंड के पास फेंक दिया गया। 4. पुलिस की जांच में सामने आया हिमानी के साथ मारपीट की गई फिर उसका गला घोंटा गया। 5. फोरेंसिक टीम ने जब जांच की तो हिमानी के मुंह और नाक पर खून जमा हुआ था। शरीर नीला पड़ चुका था। 6. हिमानी के शरीर की हड्डी भी टूटी मिली है। पुलिस को उसके कानों में छोटी-छोटी दो-दो बालियां मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा बोले- हिमानी केस कानून-व्यवस्था पर धब्बा
पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि हिमानी हत्याकांड राज्य की कानून-व्यवस्था पर धब्बा है। इस हत्या की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। SIT से इस केस की जांच कराई जानी चाहिए। रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने दुख जताया था। उन्होंने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने की मांग की थी। मोबाइल फोन भी गायब, पुलिस कर रही ट्रेस
हिमानी का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस हत्यारों की तलाश करने में उसके मोबाइल फोन को भी ट्रेस कर रही है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल से हिमानी की मौत से पर्दा उठ सकता है। वह आखिरी बार कहां गई थी, उसकी लोकेशन, उसने किस-किस से बात की, कॉल डिटेल्स से इस बात का खुलासा हो सकता है।
इसके अलावा जिस सूटकेस में उसका शव फेंका गया है, उसका साइज करीब ढाई गुणा ड़ेढ फिट का बताया गया है। पुलिस हर उस रास्ते पर लगे कैमरे की जांच भी करवा रही है, जहां से सूटकेस रखी गाड़ी गुजरी होगी। हिमानी की 4 PHOTOS… घर पर ताला लगा लॉ की थी पढ़ाई, राजनीति में रहती थी काफी सक्रिय
हिमानी नरवाल ने वैश्य कॉलेज से एमबीए और लॉ की पढ़ाई की थी। इंटरनेट मीडिया पर हिमानी काफी सक्रिय रहती थी और डिजिटल क्रिएटर के तौर पर काम करती थी। इसके अलावा महिला कांग्रेस की सभी गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती थी। यहां तक निकाय चुनाव में भी लगी हुई थी। साल 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। राहुल गांधी के साथ उसके कई फोटो उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड है। तीन दिन पहले शादी में डांस करने की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की थी। इसके अलावा 14 फरवरी 2025 को ही अपने जन्मदिन की फोटो भी शेयर की थी। उसके दोस्तों ने उसे शुभकामनाएं भी दी थीं। दीपक हुड्डा-स्वीटी बूरा के रिश्ते पर किया था कटाक्ष
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक हिमानी नरवाल ने तीन दिन पहले अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा के रिश्ते को लेकर भी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की थी। लिखा था- पैसे वाले या सेलिब्रेटी लोग बहुत मजे में होते है, जबकि सच्चाई इसके उलट है। लोग जितने फेमस या धनी हैं, उतना ही प्यार, रिश्ते व सुख कम है। कुछ दिन पहले ही हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति व इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR दर्ज करवाई है। हिसार में दर्ज FIR में स्वीटी ने कहा कि पति हुड्डा ने उसके साथ मारपीट की। उधर, दीपक ने भी स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रोहतक में शिकायत दी है।
Related Posts
Add A Comment