पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सड़ा हुआ आलू बताया है। मजूमदार ने शनिवार को कहा- अभिषेक बनर्जी सड़ा हुआ आलू है, उसे TMC में क्यों लेना चाहिए। मजुमदार ने कहा- अभिषेक और ममता बनर्जी में कोई अंतर नहीं है। वह चाहे किसी भी तरह का भ्रष्टाचार करें, ममता बनर्जी सब कुछ अच्छी तरह से जानती हैं। उनका TMC में रहना हमारी USP है। हम कह सकते हैं कि चोरों का सरदार TMC में है। अभिषेक ने कहा था- भाजपा में कभी नहीं जाऊंगा
दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने 27 फरवरी को TMC के एक कार्यक्रम में कहा था, ‘बाजार में कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं। मैं मरते दम तक इसी पार्टी में हूं। भले ही आप मेरा गला काट दें, फिर भी मेरे मुंह से ममता बनर्जी जिंदाबाद का नारा निकलेगा।’ अभिषेक बोले- धोखेबाजों की पहचान हो रही
नेताओं की बयानबाजी पर अभिषेक ने कहा- मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी जैसे धोखेबाजों को मैंने पिछले चुनाव से पहले पहचाना था। अगर आपको लगता है कि आप सांसद, विधायक या ब्लॉक अध्यक्ष हैं तो आपको ऐसी बातें बोलने की छूट है जो पार्टी को नीचा दिखाती हैं तो आप गलत हैं। ऐसा करने वालों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा- मतभेद भूलकर जनता के काम पर ध्यान दें। साजिशों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। जो लोग वॉट्सएप ग्रुप की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि इस तरह की कोशिशें कामयाब नहीं होंगी। ममता बोलीं- भाजपा फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली जीती
इसी कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा था कि ‘भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की।’ भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग (EC) के ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन फर्जी मतदाता सूची बनाई है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हर जिले में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा है। ज्यादातर वोटर गुजरात और हरियाणा से हैं। उन्होंने कहा- मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे वोटर लिस्ट की जांच करें। किसी भी दिन NRC और CAA के नाम पर सही वोटर्स के नाम हटाए जा सकते हैं। भाजपा ऐसा करके किसी तरह TMC को हराना चाहती है। ममता ने वोटर लिस्ट की जांच के लिए पार्टी स्तर पर कमेटी भी बनाई है। बंगाल में 2026 में 215 सीटें जीतने का लक्ष्य
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने इस बार 215 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। हमारी कोशिश होगी कि लोकसभा की तरी विधानसभा में भी भाजपा को कम से कम सीटों पर रोका जाए। 2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 213 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को 77 सीटें हासिल हुई थीं। ——————————————————- फर्जी वोटरों के आरोप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… केजरीवाल बोले- भाजपा फर्जी वोटिंग करानी चाहती है, मेरी विधानसभा में 7500 नए नाम जुड़वाने की तैयारी AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- दिल्ली में भाजपा ने ऑपरेशन कमल शुरू कर दिया है। वे इस बार फर्जी वोटिंग के सहारे जीतने का प्लान बना रहे हैं। पूर्व CM ने कहा- पिछले 15 दिनों में वोटर्स के आंकड़ों में गड़बड़ी देखने को मिली है। पूरी खबर पढे़ं… राहुल बोले- महाराष्ट्र चुनाव में वोटर्स लिस्ट में फर्जीवाड़ा हुआ, इलेक्शन कमीशन से वोटर्स का डेटा मांगा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फर्जी तरीके से वोटर्स जोड़े जाने का आरोप लगाया। राहुल ने दिल्ली में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पूरी खबर पढ़ें…
केंद्रीय मंत्री बोले- अभिषेक बनर्जी सड़ा हुआ आलू:उन्हें भाजपा में क्यों लेना चाहिए, चोरों का सरदार TMC में ही अच्छा है
5