देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में 3 दिन से भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। 3 मार्च को फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक प्रदेश में तीन दिन की बर्फबारी से 650 से ज्यादा सड़कें और 2300 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया। कांगड़ा और कुल्लू जिले में बादल फटने से आई बाढ़ में 10 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं। चंबा और मनाली में भी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, CBSE बोर्ड की परीक्षाएं तय शेड्यूल के हिसाब से होंगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 फरवरी के दौरान गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 113cm और सोनमर्ग में 75cm बर्फबारी हुई। खराब मौसम की वजह से जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों में विंटर वैकेशन 6 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इसके अलावा 10वीं से 12वीं तक की 1 और 3 मार्च को होने वाली परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई हैं। अब ये एग्जाम 24 और 25 मार्च को कराए जाएंगे। लगातार हो रही बरसात ने सर्दियों में बारिश की कमी को 50% तक पूरा कर दिया है। इससे नदियों और अन्य वाटर बॉडीज का लेवल 3 से 4 फीट बढ़ गया है। रामबन जिले बटोत में सबसे ज्यादा 163.7mm बारिश दर्ज की गई। इसके बाद कटरा में 118mm और बनिहाल में 100mm हुई। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… मार्च में सामान्य से ज्यादा गर्मी की आशंका
मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से ज्यादा गर्मी होने की आशंका जताई है। कुछ दक्षिणी इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश भाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। इस दौरान लू भी चल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1901 के बाद फरवरी में औसत तापमान सामान्य से 1.34 डिग्री ज्यादा, यानी 22.04 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा इस साल फरवरी 10.9 mm बारिश हुई जो 1901 के बाद से 18वीं सबसे कम बारिश है। मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला
पहाड़ों पर बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है। इसके चलते पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 10.9mm बारिश हुई। यहां के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पंजाब के अमृतसर में 17.5 mm, गुरदासपुर में 20.7mm और होशियारपुर में 20.5mm बारिश हुई। राज्यों में मौसम का हाल… भोपाल में 4 साल पहले रिकॉर्ड 41° रहा था पारा: मार्च के दूसरे पखवाड़े से पड़ने लगती है गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में मार्च के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का असर तेजी से बढे़गा। पिछले 10 साल का ऐसा ही ट्रेंड है। साल 2021 में पारा रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंचा था। आंकड़ों पर नजर डाले तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल में पारा 38 से 41 डिग्री के बीच रह सकती है। पूरी खबर पढ़े… हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा: 3 मार्च को फिर से स्नोफॉल, बारिश-बर्फबारी से 600 सड़कें बंद मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज से कमजोर पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में 3 दिन से भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। 3 मार्च को फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार है। वहीं, 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। प्रदेश में तीन दिन की बर्फबारी से 650 से ज्यादा सड़कें और 2300 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए है। पूरी खबर पढ़े… राजस्थान में तेज बारिश-ओलावृष्टि, अब हीटवेव की चेतावनी: आज भी बारिश की संभावना फरवरी महीने के आखिरी दिन हुई ओलावृष्टि और बारिश से हुई जिससे श्रीगंगानगर, चूरू जैसे इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च को भी जयपुर, भरतपुर संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राजस्थान में इस बार मार्च में ही गर्मी के तेवर तेज देखने को मिल सकते हैं। इस महीने हीटवेव की भी चेतावनी है। पूरी खबर पढ़े… पंजाब में आज भी बारिश के आसार: तापमान में गिरावट, बठिंडा सबसे गर्म, कल से बदलेगा मौसम मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में पड़ सकता है। इसका असर 3 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में भी पड़ने की संभावना है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बठिंडा में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़े… हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट: अंबाला-यमुनानगर में रेड अलर्ट, रात को 12 जगह ओलावृष्टि हुई हरियाणा में आज भी मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला और यमुनानगर में रेड अलर्ट है, जबकि हिसार, भिवानी, जींद, सोनीपत, और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना है कि बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसी बीच आज सुबह 5 बजे सोनीपत में तेज बारिश हुई। इस दौरान बादल गरजे और बिजली चमकी। पूरी खबर पढ़े… रायपुर में पारा 37 डिग्री के करीब: 3 दिन तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा; बादल, बारिश का भी अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सिस्टम बन रहा है। प्रदेश के कई शहरों में अगले 3 दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा। 4 शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़े…
Related Posts
Add A Comment