Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों पर कोलंबिया द्वारा व्यक्त की गई संवेदना को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया था। अब कोलंबिया ने अपने उस बयान को आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस कदम का स्वागत किया है। थरूर ने जताई थी कोलंबिया के बयान पर नाराजगी शशि थरूर ने कोलंबिया की सरकार के शुरुआती बयान पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा था, “हम कोलंबिया की प्रतिक्रिया से थोड़े निराश हैं।” हालांकि, भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के बाद कोलंबिया की उप विदेश मंत्री योलांडा विलाविसेनियो ने कहा, “हमें भारत से जो स्पष्टीकरण मिला है और कश्मीर में हुई घटनाओं की विस्तृत जानकारी के आधार पर, हम अब इस मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत जारी रख सकते हैं।” शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया कोलंबिया द्वारा अपना बयान वापस लेने पर शशि थरूर ने कहा, “कोलंबिया की उप विदेश मंत्री ने बहुत ही विनम्रता से बताया कि उन्होंने अपना वह बयान वापस ले लिया है, जिस पर हमने चिंता जताई थी। वे हमारी स्थिति को पूरी तरह समझते हैं, जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।” प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को वैश्विक मंच पर और मजबूत करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजा। शशि थरूर इस डेलीगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं, जो विभिन्न देशों में जाकर भारत के आतंकवाद विरोधी रुख और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बता रहा है। कोलंबिया की राजधानी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थरूर ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने और भारत के आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने पहलगाम हमले पर कोलंबिया के शुरुआती बयान पर नाराजगी भी जताई थी। कूटनीतिक जीत कोलंबिया द्वारा अपना बयान वापस लेना भारत की कूटनीतिक जीत है। यह दर्शाता है कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मजबूती से रखा और आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
Operation Shield आज’, 5 राज्यों में मॉक ड्रिल, दुश्मन से निपटने की पूरी तैयारी
Operation Shield: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के बाद भी उसकी नापाक हरकतों का खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे में भारत ने अपनी सरहदी सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ऑपरेशन शील्ड शुरू किया है। आज इस अभियान के तहत दूसरी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा को परखना और जनता को जागरूक करना है। मॉक ड्रिल में शामिल होंगे ये लोगमॉक ड्रिल पाकिस्तान से सटे पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और चंडीगढ़ में होगी। इसमें NDRF, SDRF, फायर ब्रिगेड, स्वयंसेवक, पुलिस, रेलवे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन, NCC, NSS, NYKS, सिविल डिफेंस वॉर्डन और स्काउट्स सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजाइस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती राज्यों में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखना है। साथ ही, लोगों को दुश्मन के विमानों, ड्रोनों, मिसाइलों से होने वाले हवाई हमलों का सामना करने के तरीके सिखाए जाएंगे। पाकिस्तान की उड़ी नींदऑपरेशन सिंदूर से सबक ले चुका पाकिस्तान अब ऑपरेशन शील्ड से भयभीत है। प्रधानमंत्री मोदी के कानपुर रैली में किए गए ऐलान ने पाकिस्तान को बैचेन कर दिया है। शहबाज सरकार और उसकी सेना को समझ नहीं आ रहा कि भारत का अगला कदम क्या होगा। सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिलऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद और पाकिस्तान की हरकतों से निपटने के लिए ऑपरेशन शील्ड शुरू किया है। यह मॉक ड्रिल हमला करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है। आज फिर बजेगा एयर रेड सायरनआज जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में ऑपरेशन शील्ड की मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान एयर रेड सायरन बजेगा, सीमावर्ती शहरों में ब्लैकआउट किया जाएगा और अचानक हमले जैसे हालात बनाए जाएंगे। आम लोगों को इनसे निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। दुश्मन की हरकतों की जानकारीमॉक ड्रिल के दौरान SDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस, NDRF, रेलवे पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सक्रिय रहेगा। लोगों को दुश्मन के हमलों, उनकी रणनीतियों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन और जनता के बीच तालमेलऑपरेशन शील्ड में नकली हमले, गैस लीक, आपदा, विस्फोट, आगजनी और सामूहिक घुसपैठ जैसे हालातों का अभ्यास होगा। इसमें स्थानीय नागरिकों की भागीदारी होगी ताकि संकट में प्रशासन और जनता के बीच तालमेल को परखा जा सके।
UP NEWS : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, बच्ची समेत 5 बारातियों की मौत
शाहाबाद/हरदोई। आलमनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमें सवार 11 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक बच्चे सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटियानीम निवासी जितेंद्र 22 वर्ष, आकाश 18 वर्ष पुत्रगण रघुवीर, सिद्धार्थ 6 वर्ष पुत्र जितेंद्र, रामू 35 वर्ष पुत्र संतराम सर्व निवासी मोहल्ला पटियानीम थाना पाली, जौहरी 40 वर्ष पुत्र संतराम निवासी ग्राम किलकिली थाना पाली शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्रि 3 बजे कुसुमा थाना मंझिला से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, जौहरी, रामू को घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दियागया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Rohit Sharma की तूफानी पारी ने GT को उड़ाया, पंजाब किंग्स के साथ क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी MI
IPL 2025 : मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली, जहां 1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। एलिमिनेटर मैच का रोमांच एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर तक संघर्ष किया, लेकिन 208 रन ही बना सकी। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और गुजरात के साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गुजरात की बल्लेबाजी लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शुभमन गिल मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने 64 रनों की साझेदारी की, लेकिन मेंडिस 20 रन बनाकर आउट हो गए। सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 84 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी भी गुजरात को जीत नहीं दिला सकी। इसके बाद गुजरात ने लगातार विकेट गंवाए। शेरफेन रदरफोर्ड (24 रन), शाहरुख खान (13 रन) और राहुल तेवतिया (16 रन) सेट होने के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सके। साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था, लेकिन यह मुंबई के स्कोर को पार करने के लिए काफी नहीं था। रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने सुदर्शन के 80 रनों पर भारी पड़कर मुंबई को जीत दिलाई। क्वालीफायर-2 में मुकाबला अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 1 जून को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा। यह मैच फाइनल में पहुंचने के लिए निर्णायक होगा। मुंबई की टीम इस जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है और पंजाब के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
आज का राशिफल 31 मई 2025 : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा…
मेष राशिमेष राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति नरम गरम स्थिति को दर्शा रही है। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लव लाइफ में आज किसी काम के चलते अपने पार्टनर से दूर जाना पड़ सकता है। वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सजग और सतर्क रहना होगा। वृषभ राशिवृषभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुछ खास रहने वाला है। धन संपत्ति के मामले में आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से लाभ और सहयोग मिलेगा। कागजात के मामले में आपको बहुत ही सतर्क रहना चाहिए। नौकरी कर रहे लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आपको किसी की कही बातों में आकर कोई भी त्वरित फैसला लेने से बचना चाहिए। मिथुन राशिमिथुन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई मोर्चे पर आज काम करना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज विपरीत परिस्थितियों में भी आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उलझन में थे तो आज आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। व्यापार में फंसा हुआ पैसा मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। कर्क राशिकर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कामकाज और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। आप आज लोहा और तरल वस्तुओं के कारोबार में खूब कमाई कर सकते हैं। भूमि भवन संबंधी काम में भी आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी समस्या से जूझ रहे थे तो उससे आपको राहत मिलेगी। आप अपने काम में कुछ बदलाव कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा। सिंह राशिसिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में आज बहुत ही संयम और सावधानी से चलना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा लेकिन सलाह है कि जीवनसाथी के साथ बात व्यवहार में व्यवहारिक रहें। कोई भी वादा करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आज आपको आज पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कन्या राशिकन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और अनुभव से लाभ उठाने का रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी काम को लेकर परेशान थे तो आज आपका वह काम पूरा हो सकता है। तुला राशितुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज परिवार के साथ यात्रा का अवसर मिल सकता है। वैसे आज आपके सितारे बताते हैं कि,आपको दूसरों की मदद बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए, अन्यथा वे इसका फायदा उठा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको आज सतर्क और सजग भी रहना होगा। अगर आपका अपने आस-पड़ोस में किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको चुप रहना चाहिए और विवाद को बढ़ाने से बचना चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के सितारे बताते हें कि आज का दिन आपकी कमाई और उन्नति का संयोग बना रहा है। आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन लाभ में वृद्धि होने से आप राहत की सांस भी ले पाएंगे। दोस्तों से आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कोई सोचा हुआ काम पूरा करने के लिए आपको समय और धन दोनों ही खर्च करना होगा। आपको आज पिता के मार्गदर्शन से फायदा हो सकता है। धनु राशिधनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन किसी बात को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ आपको आज किसी मित्र या संबंधी से मिलने के लिए भी जाना पड़ सकता है। शिक्षा के मामले में आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आप आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मकर राशिमकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहे लोग अपने अनुभवों का पूरा फायदा उठा पाएंगे। आपको आज बिजनेस में लाभदायक डील मिलने वाली है। जो जातक गृह निर्माण और लोहे से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं आज उनकी कमाई बढ सकती है। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपको खुशी महसूस होगी। कुंभ राशिकुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज घरेलू खर्च के साथ वाहन और स्वास्थ्य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का प्लान कर रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव मिलने वाला है। जीवनसाथी अथवा संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर आप आज चिंतित रहेंगे। आपको आज अपने खानपान पर भी संयम रखना होगा। खर्च आज बढ सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। मीन राशिमीन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप अपने कुछ अटके अधूरे काम को पूरा कर पाने में आज सफल रहेंगे। आपको आज अपना फंसा हुआ धन मिल सकता है। आप आज कुछ नया और रचनात्मक काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको आज भाई बहनों से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक अटका हुआ पैसा मिलने से आपको खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।