मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट को मुंबई लौटना पड़ा। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे। एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम 11 मार्च को सुबह 5 बजे दोबारा उड़ान भरेंगे। यात्रियों को होटल आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की गई है। इससे पहले शिकागो से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक अन्य उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण शिकागो वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए समय पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… तनिष्क शोरूम में 2 करोड़ से ज्यादा की लूट; आधे घंटे लूटपाट कर गार्ड और स्टाफ को पीटा आरा के तनिष्क शोरूम में सोमवार को 2 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि ये बिहार की अब तक की सबसे बड़ी लूट भी हो सकती है। लूट का आंकड़ा 5 करोड़ तक भी जा सकता है। सुबह साढ़े 10 बजे अपराधियों ने शोरूम के दोनों फ्लोर पर लूटपाट की है। अपराधियों ने घुसते ही शटर अंदर से बंद कर लिया। नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित ब्रांच में अपराधियों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी लूटी है। शोरूम में 25 करोड़ के जेवरात थे। पढ़े पूरी खबर… जम्मू विधानसभा में बिलावर हत्याओं और गुलमर्ग फैशन शो को लेकर NC और कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा किया जम्मू विधानसभा में बिलावर, कठुआ में नागरिकों की हत्याओं और गुलमर्ग में रमजान के महीने में अश्लील फैशन शो को लेकर हंगामा हुआ। NC और कांग्रेस के विधायको ने इन घटनाओं पर चर्चा की मांग कर रहे थे। शनिवार रात हमले का शिकार हुए विधायक बानी डॉ. रमेश्वर सिंह ने सदन में अपनी बात रखने के लिए वेल में घुसने की कोशिश की लेकिन उन्हें मार्शलों ने रोक लिया। स्पीकर ने कहा कि ये मामले विधानसभा के दायरे में नहीं आते और इन पर चर्चा नहीं हो सकती। महाराष्ट्र में गन्ने से लदा ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की मौत, 11 घायल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को तेजी से जा रहे एक ट्रक के पलटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिशोर घाट इलाके में हुई। जब गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक पर कुल 17 मजदूर सवार थे और पिशोर घाट से जाते समय ट्रक पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक पलट गया। मजदूर सड़क पर गिर गए और गन्ने के ढेर के नीचे दब गए। इसमें 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, और 2 लोग की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 11 को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। शिकागो से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी शिकागो से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के 5 घंटे बाद वापस शिकागो लौटना पड़ा। एअरलाइन के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि यह घटना 6 मार्च को हुई। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर उनके लिए ठहरने की व्यवस्था की गई। एअर इंडिया की फ्लाइट AI126 14 घंटे की यात्रा पर थी। एअर इंडिया ने यात्रियों को पूरी रिफंड, मुफ्त में दोबारा बुकिंग और गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की है। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 48 घंटों में 15 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 48 घंटों में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 15 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। 8 मार्च को इंफाल वेस्ट के लैंगोल टाइप-II इलाके से प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (UPPK) के 3 सक्रिय सदस्यों और तेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास कांग्लेई याओल कन्ना लुप (KYKL) के एक सदस्य को पकड़ा। 9 मार्च को इंफाल ईस्ट जिले से नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर की एक महिला सदस्य को भी गिरफ्तार किया। इसी दिन दो अलग-अलग ऑपरेशन में पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (PREPAK-Pro) के 5 सदस्यों को खोंगमैन नंदैबम लीकाई (इंफाल ईस्ट) और हैनौपोक (इंफाल वेस्ट) से पकड़ा। MP के सीधी जिले में ट्रक-एसयूवी की टक्कर; 8 की मौत, 13 घायल मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सिटी कोतवाली इलाके में ट्रक-एसयूवी की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों में 4 की हालत गंभीर है, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर किया गया है। पढ़े पूरी खबर… दिल्ली के रोहिणी इलाक में 26 साल की महिला डॉक्टर ने सुसाइड किया दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार को 26 साल की महिला डॉक्टर अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड का कारण पता लगाया जा रहा है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। महिला शादीशुदा थी। और परिवार से अलग रोहिणा के सेक्टर 8 में किराए के घर में रह रही थी।
Related Posts
Add A Comment