Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • राजस्थान समेत 5 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी:रफ्तार 35kmph रहेगी, तापमान 5° तक घटेगा; MP-बिहार और छत्तीसगढ़ में पारा 41° पार

राजस्थान समेत 5 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी:रफ्तार 35kmph रहेगी, तापमान 5° तक घटेगा; MP-बिहार और छत्तीसगढ़ में पारा 41° पार

मौसम विभाग ने 28 मार्च को पश्चिमी राज्य राजस्थान में 20-30 kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके असर से कई हिस्सों में पारा 3°-5° तक घट जाएगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 25 से 35 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके उलट, मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान छतरपुर जिले के खजुराहो में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार में 52 साल बाद मार्च में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा। राज्य के बक्सर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़, मुंगेली में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा। ओडिशा में अगले 3 दिन कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट है। राज्य के 8 जिलों में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। झारसुगुड़ा में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में भी गुरुवार को तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 8 राज्यों के 24 जिलों में तापमान 40° से ज्यादा 27 मार्च को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 8 राज्यों में पारा 40° का आंकड़ा पार कर चुका है। इन 8 राज्यों में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 24 जिले शामिल हैं। मार्च से ही इन राज्यों में हीटवेव जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम की 2 तस्वीरें… देश में इस बार हीटवेव के दिन दोगुने हो सकते हैं भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव (लू) के दिनों की संख्या दोगुनी होनी की आशंका है। आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन के कई लूप आ सकते हैं। 2024 में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होती है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म साल होगा। इन दिनों का तापमान सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर… दिल्ली के जू में 1 अप्रैल से लगेंगे कूलर और स्प्रिंकलर दिल्ली के चिड़ियाघरों में जानवरों को ठंडक देने के लिए फलों के आइस क्यूब दिए जाएंगे, जबकि बाघों, शेरों, तेंदुओं और सियारों के लिए गर्मी से बचने के लिए पानी के छिड़काव की सुविधा दी जाएगी। चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि 1 अप्रैल से जानवरों को गर्मी के दौरान आराम देने के लिए सभी उपायों को लागू किया जाएगा। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए स्प्रिंकलर भी लगाए जाएंगे। अगले 3 दिन के मौसम का अनुमान 29 मार्च 30 मार्च 31 मार्च राज्यों में मौसम का हाल राजस्थान: धौलपुर और कोटा में पारा 40 डिग्री पार, अप्रैल के पहले हफ्ते हीटवेव चलेगी राजस्थान में गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। अगले 2-3 दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 3 से 4 को अप्रैल से राज्य में हवा की दिशा बदल सकती है। सबसे ज्यादा तापमान धौलपुर और कोटा में क्रमश: 40.6 और 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: खजुराहो में पारा 41 डिग्री, आज से थोड़ी राहत मिलेगी मध्यप्रदेश में इन दिनों पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, अगले 2 से 3 दिन तक पारे में मामूली गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार में 52 साल बाद मार्च में तापमान 41डिग्री के पार पहुंचा: 7 जिलों का पारा 40 के करीब बिहार में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मार्च में ही गर्मी बढ़ने लगी है। राज्य में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है। बक्सर, खगड़िया, सीवान में लू जैसे हालात हैं। गुरुवार को बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… रायगढ़ में पारा 41 डिग्री°, मुंगेली सबसे गर्म: रायपुर, बिलासपुर में 40 डिग्री, अगले दो दिन 3 डिग्री तक बढ़ेगा दिन-रात का तापमान छत्तीसगढ़ में गर्मी के इस सीजन में पहली बार 7 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रायगढ़, मुंगेली में पारा 41 डिग्री के पार है। वहीं राजनांदगांव, बेमेतरा में पारा 41 डिग्री रहा। रायपुर, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब का लुधियाना सबसे गर्म शहर: सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक तापमान दर्ज; 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी पंजाब में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज राज्य में 30 से 35 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आने वाले दिनों में ना बारिश और ना ही किसी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी और सताने वाली है। बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.4°C अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज मौसम रहेगा साफ: कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी नमी हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। 27 मार्च को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 10 शहरों का तापमान 30 डिग्री पार: अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम, गर्मी बढ़ेगी हिमाचल प्रदेश के पहाड़ मार्च में ही तपने लगे है। प्रदेश के 10 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। आने वाले चार-पांच दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री का और उछाल आएगा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5 डिग्री ज्यादा हो गया है। कई शहरों का तापमान सामान्य की तुलना में 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.