HEALTH NEWS: दादी-नानी के जमाने से तुलसी को आयुर्वेद में बहुत खास माना जाता है। इसे घर में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अमृत समान बताया गया है। तुलसी के पत्तों में विटामिन C, विटामिन K, जिंक, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना तुलसी के पत्ते खाते हैं, तो ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं।
- ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करने में मददगार
- तुलसी के पत्तों में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।
- जिन लोगों को शुगर यानी डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए भी तुलसी बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है।
- इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
- तुलसी के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
- जिन लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम या अन्य छोटी बीमारियां होती हैं, उन्हें रोजाना तुलसी का सेवन करना चाहिए।
- इससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते।
- त्वचा और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
- तुलसी के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।
- यह चेहरे पर होने वाले मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है।
- इसके अलावा तुलसी पेट और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में भी राहत देती है।
- तुलसी का सेवन कैसे करें?
- सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें।
- रोज सुबह खाली पेट 4–5 तुलसी के पत्ते चबाएं।
- आप चाहें तो तुलसी के पत्तों को शहद के साथ भी खा सकते हैं।
- इससे स्वाद भी अच्छा हो जाएगा।
- शहद और तुलसी दोनों मिलकर सेहत के फायदे दोगुना कर देते हैं।