Instagram Hidden Words: अगर आप Instagram यूजर हैं या कंटेंट क्रिएटर हैं, तो आपने कभी न कभी गंदे या आपत्तिजनक कमेंट्स का सामना जरूर किया होगा। हालांकि कमेंट्स एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे शब्दों का सामना करना परेशानी वाला हो जाता है। अच्छी खबर यह है कि इंस्टाग्राम में इसके लिए पहले से ही Hidden Words नाम का फीचर मौजूद है।
Hidden Words फीचर क्या करता है?
यह फीचर आपको कमेंट्स और डायरेक्ट मैसेज में आने वाले आपत्तिजनक शब्दों या वाक्यों को फिल्टर करने का विकल्प देता है। आप इसमें उन शब्दों और वाक्यों को जोड़ सकते हैं जिन्हें आप अपनी पोस्ट या मैसेज में नहीं देखना चाहते। जैसे ही कोई यूजर इन शब्दों का इस्तेमाल करेगा, इंस्टाग्राम अपने आप उन्हें हाइड कर देगा। इससे आपकी पोस्ट पर सिर्फ साफ-सुथरे कमेंट्स दिखाई देंगे और ट्रोलिंग या गंदी बातचीत से बचाव होगा।
इसे कैसे इनेबल करें?
- इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
- Settings में जाएं और How others can interact with you विकल्प चुनें।
- यहां आपको Hidden Words का ऑप्शन दिखेगा।
- Manage custom words and phrases पर टैप करें और वह शब्द/वाक्य डालें जिन्हें आप हाइड करना चाहते हैं।
- सेव करने के बाद इंस्टाग्राम अपने आप इन शब्दों को कमेंट और मैसेज से छुपा देगा।

