Close Menu
    What's Hot

    LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हो रही देरी? ऐसे करें शिकायत, जानें Bharat Gas, Indane और HP के हेल्पलाइन नंबर

    March 11, 2026

    Sheetala Ashtami 2026: सरल उपायों से बढ़ाएं सुख-समृद्धि, हर रोग और भय से पाएं मुक्ति

    March 11, 2026

    पिता के निधन के बाद भी टीम के साथ खड़े रहे Rinku Singh, मंगेतर प्रिया सरोज का भावुक पोस्ट हुआ वायरल

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hind LeharHind Lehar
    Subscribe
    • Home
    Hind LeharHind Lehar
    Home»देश»LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हो रही देरी? ऐसे करें शिकायत, जानें Bharat Gas, Indane और HP के हेल्पलाइन नंबर
    देश

    LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हो रही देरी? ऐसे करें शिकायत, जानें Bharat Gas, Indane और HP के हेल्पलाइन नंबर

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
    HindBy HindMarch 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी की उपलब्धता पूरी तरह सुरक्षित है और आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार के मुताबिक फिलहाल गैस सप्लाई को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

    इसके बावजूद कई शहरों से ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहे हैं या जानबूझकर डिलीवरी में देरी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में ग्राहक सीधे गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    बुकिंग अवधि बढ़ाकर 25 दिन की गई

    सरकार ने हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। यानी एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग कराने के लिए अब उपभोक्ताओं को 25 दिन का इंतजार करना होगा। इस बदलाव के बाद कुछ जगहों पर गैस डिलीवरी में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

    डीलर की मनमानी पर ऐसे करें शिकायत

    अगर बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा या डीलर अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो ग्राहक संबंधित गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    इंडेन गैस के हेल्पलाइन नंबर

    Indane Gas के उपभोक्ता सिलेंडर डिलीवरी से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

    टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
    LPG बुकिंग और शिकायत: 7718955555

    भारत गैस के हेल्पलाइन नंबर

    Bharat Gas के ग्राहक डिलीवरी में देरी या डीलर की शिकायत के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं:

    टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344
    LPG बुकिंग नंबर: 7715012345

    HP गैस के हेल्पलाइन नंबर

    HP Gas के उपभोक्ता भी कंपनी से सीधे संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं:

    टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555
    HP Anytime LPG: 9493602222

    घबराने के बजाय सतर्क रहें

    विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल देश में एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है और सरकार इसकी निगरानी कर रही है। ऐसे में अगर कहीं गैस सिलेंडर की डिलीवरी में परेशानी हो रही है, तो उपभोक्ताओं को घबराने के बजाय संबंधित कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे समस्या का समाधान जल्दी हो सकता है और डीलरों की मनमानी पर भी रोक लगाई जा सकती है।

    Bharat Gas helpline numbers HP Indane LPG cylinder
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleSheetala Ashtami 2026: सरल उपायों से बढ़ाएं सुख-समृद्धि, हर रोग और भय से पाएं मुक्ति
    Hind
    • Website

    Related Posts

    Sanju Samson की धमाकेदार पारी ने दिलाई भारत को सेमीफाइनल की टिकट, मोहम्मद कैफ ने की तारीफ

    March 3, 2026

    Bank Holidays in March 2026: यूपी में लगातार 5 दिन बैंक बंद… मार्च में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; जानें डिटेल्स

    March 3, 2026

    महाराष्ट्र के भिवंडी में डाइंग फैक्ट्री में भीषण आग, तीन मंजिलें प्रभावित, दमकल की पांच गाड़ियां तैनात

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Subscribe to Updates

    Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    FREE Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Copyrights reserved by HindLehar.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.