Samsung Galaxy Z Fold 7: Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी के नए फोल्डेबल फोन बाजार में आने के बाद अब पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 7 को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। Samsung के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर इस फोन पर कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से ग्राहक हजारों रुपये बचा सकते हैं।
Galaxy Z Fold 7 पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स
Samsung Galaxy Z Fold 7 तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 1,74,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है।
कंपनी के ऑफर के तहत इस फोन पर 7,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
वहीं, एक्सचेंज ऑफर में 7,000 रुपये तक का बोनस और रेफरल प्रोग्राम के जरिए 6,000 रुपये का फायदा मिल सकता है। सभी ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक फोन की खरीद पर करीब 23,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1,51,999 रुपये रह जाती है। यह ऑफर Samsung की वेबसाइट के अनुसार 31 जुलाई तक उपलब्ध है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 7 में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
फोन में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है।
इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 आधारित One UI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। पावर के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Z Fold 7 के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दो 10MP कैमरे दिए गए हैं। प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ यह फोन फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बना हुआ है।
