Laptop Shortcut
Laptop Shortcuts: मिनटों में खत्म करें घंटों का काम, जानें ये आसान 5 कीबोर्ड शॉर्टकट

Laptop Shortcuts: आज के डिजिटल समय में लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे कई कामों के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान कीबोर्ड शॉर्टकट्स सीख लें, तो आपका काम काफी तेजी से और कम समय में पूरा हो सकता है।

गलती से बंद टैब को दोबारा खोलें

इंटरनेट ब्राउज़िंग के दौरान कई बार जरूरी टैब गलती से बंद हो जाता है। ऐसे में Ctrl + Shift + T दबाने पर हाल ही में बंद हुआ टैब फिर से खुल जाता है। यह शॉर्टकट कई टैब्स के साथ काम करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है।

क्लिपबोर्ड हिस्ट्री का इस्तेमाल

आमतौर पर Ctrl + C और Ctrl + V से कॉपी-पेस्ट किया जाता है, लेकिन Windows + V दबाने पर क्लिपबोर्ड हिस्ट्री खुल जाती है। इसमें पहले कॉपी किए गए टेक्स्ट और इमेज देखे जा सकते हैं, जिससे बार-बार कॉपी करने की जरूरत नहीं पड़ती।

स्प्लिट स्क्रीन फीचर

एक साथ कई काम करने के लिए स्प्लिट स्क्रीन काफी मददगार होता है। Windows + Left Arrow या Right Arrow दबाने से कोई भी विंडो स्क्रीन के आधे हिस्से में आ जाती है। इससे दूसरी विंडो के साथ मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।

Youngest Cricketers to Make IPL Debut
IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में खेलने वाले 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी सहित 4 भारतीय शामिल

Youngest Cricketers to Make IPL Debut: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने पिछले कई सालों में क्रिकेट को एक नया स्तर दिया है। इस लीग ने न सिर्फ बड़े सितारों को चमकने का मौका दिया, बल्कि कई युवा खिलाड़ियों को भी बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच जैसा अनुभव दिलाया है। इसी वजह से IPL में कई रिकॉर्ड बेहद कम उम्र में भी बने हैं।

IPL इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने किशोरावस्था में ही मैदान पर कदम रखकर सबको चौंका दिया। इनमें भारत और विदेश दोनों के खिलाड़ी शामिल हैं।

सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

  1. वैभव सूर्यवंशी

इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है वैभव सूर्यवंशी का, जिन्होंने बेहद कम उम्र में IPL में कदम रखा। उन्होंने 14 साल 23 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अपना पहला मैच खेला। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

  1. प्रयास राय बर्मन

दूसरे स्थान पर भारतीय युवा खिलाड़ी प्रयास राय बर्मन हैं। उन्होंने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 16 साल 157 दिन थी, जो उन्हें सबसे कम उम्र के IPL खिलाड़ियों में से एक बनाता है।

  1. मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने भी कम उम्र में IPL में एंट्री की थी। उन्होंने सिर्फ 17 साल 11 दिन की उम्र में इस लीग में अपना पहला मैच खेला था और अपनी गेंदबाजी से खास पहचान बनाई।

  1. रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग ने भी बेहद कम उम्र में IPL डेब्यू किया। उन्होंने 17 साल 152 दिन की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। बाद में वे टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

  1. सरफराज खान

इस सूची में पांचवें स्थान पर भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का नाम आता है। उन्होंने 17 साल 177 दिन की उम्र में IPL में कदम रखा था और अपने टैलेंट से शुरुआती दौर में ही सबका ध्यान खींचा था।

Antibacterial Leaves
Health News: एंटी-बैक्टीरियल पत्तियों से पाएं साफ और दमकती त्वचा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

हेल्थ डेस्क : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे एक्ने, दाग-धब्बे और रूखापन आम हो गए हैं। ऐसे में कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ प्राकृतिक उपाय भी बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। खासतौर पर कुछ औषधीय पत्तियां, जिनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, त्वचा को अंदर से साफ करने और उसे नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकती हैं।

करी पत्ता से स्किन को मिले नई जान
करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को साफ रखने, मुंहासों को कम करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा अधिक फ्रेश और चमकदार दिखाई देती है।

तुलसी के पत्ते से पाएं नैचुरल ग्लो
तुलसी को आयुर्वेद में विशेष महत्व दिया गया है। इसके पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। यह मुंहासों को नियंत्रित करने, पोर्स को साफ रखने और त्वचा को शांत करने में मदद करती है। नियमित उपयोग से त्वचा में प्राकृतिक निखार देखने को मिल सकता है।

अमरूद की पत्तियां भी हैं कारगर
अमरूद की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होते हैं। ये पत्तियां मुंहासों, झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करती हैं। इन्हें पीसकर सीधे चेहरे पर लगाया जा सकता है या फिर मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

लेमनग्रास से पाएं साफ और फ्रेश त्वचा
लेमनग्रास के पत्तों में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। इसका उपयोग भाप लेने के लिए भी किया जा सकता है, जिससे चेहरे के पोर्स खुलते हैं और त्वचा गहराई से साफ होती है। इससे त्वचा में ताजगी और निखार आता है।

कैसे करें इस्तेमाल?
इन सभी पत्तियों का इस्तेमाल फेस पैक, पेस्ट या भाप के रूप में किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी नए घरेलू उपाय को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी प्रकार की एलर्जी से बचा जा सके।

Bee Attack During Cricket Match
क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड नें किया हमला… अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी घायल

Bee Attack During Cricket Match: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार शाम एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हादसे में 65 वर्षीय अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना शुक्लागंज क्षेत्र के सप्रीू मैदान पर तब हुई जब मैच के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक चल रहा था। अंपायर और खिलाड़ी मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए ग्राउंड पर लेट गए, लेकिन मधुमक्खियां लगातार डंक मारती रहीं, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल माणिक गुप्ता को कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें नाजुक हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी पारी के दौरान पानी पीने के समय अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लखनऊ से आए एक खिलाड़ी को भी कई जगह डंक लगे। कुल मिलाकर 15-20 खिलाड़ी भी गंभीर रूप से घायल हुए।

इस तरह की घटना भारत में पहली बार नहीं हुई है। 2019 में तिरुवनंतपुरम में इंडिया A बनाम इंग्लैंड लायंस वन-डे मैच के दौरान भी मधुमक्खियों ने हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे, लेकिन किसी की जान नहीं गई थी।