ENG vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड की भिड़ंत पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी। पाकिस्तान का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके चलते उन्हें 1 अंक मिला। इंग्लैंड ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। अब सवाल यह है कि अगर पाकिस्तान आज हारा तो क्या टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी।
पाकिस्तान की सेमीफाइनल की स्थिति
आज की हार के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं होगी। इस स्थिति में टीम के पास 2 मैचों के बाद 1 अंक होगा। लेकिन आगे की राह अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगी। पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा और न्यूजीलैंड के मैचों के नतीजे उनके पक्ष में होने चाहिए।
अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड से हार जाता है और पाकिस्तान श्रीलंका को हराता है, तो पाकिस्तान 3 अंक तक पहुंच जाएगा।
अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों ने श्रीलंका को हराया और इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के 3-3 अंक होंगे। तब नेट रन रेट से तय होगा कौन आगे जाएगा।
अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके 5 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड के 4 अंक होंगे। इस स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो जाएगा।
ग्रुप-2 का शेड्यूल
24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
25 फरवरी: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड
27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
28 फरवरी: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान
लाइव देखने का तरीका
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच आज शाम 7 बजे से पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और जियोहॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

