Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Health
  • /
  • HEALTH NEWS: मेडिटेशन क्या होता है- क्यों और किसके लिए जरूरी है, जानें फायदे

HEALTH NEWS: मेडिटेशन क्या होता है- क्यों और किसके लिए जरूरी है, जानें फायदे

Best time to do meditation: मेडिटेशन यानी ध्यान लगाना, हमारे दिमाग और शरीर दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमारे दिमाग को ठंडक देता है, विचारों को साफ करता है और हमें अंदर से शांत महसूस कराता है। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से तनाव कम होता है, नींद बेहतर होती है और आप अपने विचारों को कंट्रोल करना सीख जाते हैं।

खाली पेट मेडिटेशन करना क्यों अच्छा है?

ध्यान लगाने के लिए सबसे अच्छा समय है खाली पेट

  • अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद मेडिटेशन करते हैं तो आपको नींद आने लग सकती है।
  • इसलिए कोशिश करें कि सुबह उठकर, पेट खाली हो तो ध्यान लगाएं।
  • इस समय आपका शरीर हल्का और दिमाग साफ रहता है, जिससे ध्यान लगाना आसान हो जाता है।

मेडिटेशन करने का सही समय

मेडिटेशन दिन में कभी भी किया जा सकता है, लेकिन सुबह का समय सबसे सही माना जाता है।

  • सुबह का माहौल शांत होता है, शोर-शराबा कम होता है।
  • इस समय आपका मन फ्रेश रहता है और काम की भागदौड़ शुरू नहीं हुई होती।
  • इसलिए आप ज्यादा देर तक बिना किसी रुकावट के ध्यान लगा सकते हैं।
  • सुबह किया गया ध्यान पूरे दिन के लिए पॉजिटिव एनर्जी देता है।

कितनी देर करें मेडिटेशन?

  • मेडिटेशन के लिए ज्यादा समय की जरूरत नहीं है।
  • रोज़ाना 20 से 30 मिनट मेडिटेशन करना काफी है।
  • अगर आप एक बार में इतना समय नहीं दे सकते तो इसे तीन हिस्सों में बांट लें।
  • दिन में 3 बार, 10-10 मिनट के सेशन भी उतने ही असरदार होते हैं।

मेडिटेशन करते समय क्या बोलें?

मेडिटेशन के दौरान एक छोटा और पॉजिटिव शब्द बोलना अच्छा रहता है।

  • जैसे ऊं” का जाप करना।
  • इसे धीरे-धीरे बोलने से आपके शरीर में अच्छी वाइब्रेशन पैदा होती है।
  • आप चाहें तो अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और चुपचाप बैठ सकते हैं।

अगर आप रोज़ाना मेडिटेशन करेंगे तो आपका मन शांत रहेगा, तनाव कम होगा और नींद भी बेहतर आएगी। शुरुआत में 5-10 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। मेडिटेशन को अपनी रोज़ की दिनचर्या में शामिल करें और खुद में फर्क महसूस करें।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.