आज देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बादल की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होगी। इसके अलावा 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक राजस्थान और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ हिस्से में लू चलेगी। बुधवार को सौराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर में सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के जिलों में तेज आंधी चल सकती है। इधर, हरियाणा और पंजाब में गर्मी असर दिखा रही है, यहां लगातार तापमान बढ़ते जा रहा है। बुधवार को हरियाणा के औसत तापमान में 1.5 डिग्री और पंजाब के औसत तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज मौसम खराब रहेगा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
6 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। वहीं गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, राजस्थान और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिनों तक लू चलने की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जिलों में 50KM की स्पीड से चल सकती है आंधी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देर रात कोटा संभाग में दिखने लगा। बारां-झालावाड़ के एरिया में आंधी चलने के साथ कई जगह बादल छाए और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। इस सिस्टम का असर आज भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा। इन संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ कई जगह तेज आंधी चल सकती है और जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… खरगोन, खंडवा, हरदा-बैतूल में ओले गिरने का अलर्ट: आधे एमपी में आंधी-बारिश का अनुमान मध्यप्रदेश में आज यानी गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे एमपी में आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर में बादल छा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के तापमान में बढ़ौतरी जारी:35 डिग्री पहुंचा बठिंडा का तापमान; 48 घंटों में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, लेकिन उसका असर पंजाब व मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। वहीं तापतान आने वाले दिनों में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म शहर:37.2 डिग्री पहुंचा पारा, आज-कल वातावरण में नमी, चलेंगी हवाएं हरियाणा में मौसम साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 2 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के तापमान की बात करें तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी:शिमला में खिली धूप, ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में आएगी गिरावट हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू के कुछेक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश व हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। शिमला में भी आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें…