Riyan Parag update
Riyan Parag से पहले ये क्रिकेटर्स भी मैच में कर चुके हैं स्मोकिंग, क्रिकेटर का वीडियो हुआ वायरल

Riyan Parag Vape Case : IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए दिखने का दावा किया जा रहा है। यह घटना 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आई, जब कैमरा एक ओवर के बीच आरआर ड्रेसिंग रूम की ओर गया था।

जानकारी के अनुसार, उस समय रियान पराग आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

इस सीजन में रियान पराग का प्रदर्शन बल्लेबाजी के लिहाज से उतना खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैचों में लगभग 117 रन बनाए हैं, जबकि कप्तानी में उनकी टीम का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है।

पहले भी उठे हैं ऐसे विवाद

क्रिकेट में यह पहली बार नहीं है जब खिलाड़ियों के वेपिंग या स्मोकिंग को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले भी कुछ अंतरराष्ट्रीय और टी20 लीग मैचों के दौरान ऐसे दावे सोशल मीडिया और कैमरा फुटेज के आधार पर सामने आते रहे हैं।

साल 2020 के आईपीएल सीजन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच को लेकर भी इसी तरह की बातें सामने आई थीं, जब उन्हें यूएई में खेले गए टूर्नामेंट के दौरान वेप का उपयोग करते हुए देखा गया बताया गया था।

वहीं 2026 की शुरुआत में SA20 लीग के दौरान एबी डिविलियर्स को लेकर भी ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में आया था, जिसमें उन्हें स्टेडियम के भीतर वेपिंग करते हुए दिखने का दावा किया गया था।

इसके अलावा, कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने बड़े टूर्नामेंटों के दौरान ब्रेक के समय स्मोकिंग करने की बात स्वीकार भी की है, जिससे यह मुद्दा समय-समय पर सुर्खियों में रहता है।

अब BCCI के रुख पर नजर

रियान पराग से जुड़े इस वायरल वीडियो के बाद अब फैंस और क्रिकेट जगत की नजर इस बात पर है कि बीसीसीआई या आईपीएल प्रबंधन इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देता है या नहीं।

Tilak Varma MI vs GT
IPL 2026: तिलक वर्मा के शतक से MI की धमाकेदार जीत, सूर्या ने कहा- “ये लड़का अलग है”

Tilak Varma: IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार वापसी की। लगातार चार हार के बाद यह मुंबई की दूसरी जीत रही, जिसमें युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी ऐतिहासिक पारी से सबका दिल जीत लिया।

तिलक वर्मा का पहला IPL शतक

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। शुरुआत में मुंबई की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने 44 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए पारी को संभाला। एक समय उनका स्कोर धीमा था, लेकिन बाद में उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 45 गेंदों में नाबाद 101 रन जड़ दिए।

यह पारी IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। उन्होंने इस दौरान एक पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली, जो पहले सनथ जयसूर्या के नाम था।

सूर्या की खास प्रतिक्रिया

टीम इंडिया के टी20 कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा की इस पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि “ये लड़का अलग है।”

उनके इस पोस्ट में इमोशनल और पावरफुल इमोजी भी देखने को मिले, जिससे उनकी खुशी साफ झलक रही थी।

मैच में क्या बोले हार्दिक पांड्या?

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने तिलक से बस इतना कहा था कि बिना दबाव के खेलो और गेंद को देखकर शॉट लगाओ। उनका यह आत्मविश्वास टीम के लिए बेहद अहम साबित हुआ।

मुंबई की स्थिति

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ 4 अंक हासिल किए हैं। टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा, जहां टीम अपनी जीत की लय जारी रखने की कोशिश करेगी।

SRH vs RCB
आज से हुआ IPL 2026 का आगाज… ईशान किशन रचेंगे इतिहास; RCB और SRH होंगी आमने-सामने

SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीज़न का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह आज से शुरू हो गया है, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ओपनिंग मैच में एक-दूसरे का सामना करेंगे। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा, और टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

ईशान किशन ने SRH के कप्तान के तौर पर कमान संभाली

SRH के रेगुलर कप्तान, पैट कमिंस, चोट के कारण टीम के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। पिछले साल, ईशान ने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2025-26) में जीत दिलाई थी और अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर 2025 T20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की थी। अब, वह IPL में भी अपने लीडरशिप कौशल और फॉर्म को दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ईशान किशन की कप्तानी में एक रिकॉर्ड

IPL में ईशान किशन का कप्तानी डेब्यू इतिहास रचने जा रहा है। वह SRH की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान बन जाएंगे। मौजूदा रिकॉर्ड्स के हिसाब से, केन विलियमसन ने इससे पहले 2018 में 27 साल और 244 दिन की उम्र में SRH की कप्तानी की थी। ईशान किशन अभी 27 साल और 253 दिन के हैं; यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो उन्हें इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे कम उम्र का भारतीय कप्तान होने का गौरव दिलाएगा। संभावित टीम कॉम्बिनेशन

RCB की संभावित प्लेइंग 11:
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार

SRH की संभावित प्लेइंग 11:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स

लाइव कैसे देखें

आज का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा, जबकि इसे JioCinema ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देखा जा सकता है। क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच बहुत रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी।

IPL 2026 schedule released
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: IPL 2026 का शेड्यूल हुआ जारी; RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। आपको बता दें कि IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल अब सामने आ गया है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। हालांकि, RCB के घरेलू मैचों की पुष्टि स्टेडियम की तैयारियों के अंतिम निरीक्षण के बाद होगी, जो 13 मार्च को होगा।

पहला चरण: 28 मार्च से 12 अप्रैल तक

BCCI ने टूर्नामेंट के पहले चरण में कुल 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया है। बाकी मैचों का शेड्यूल विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद घोषित किया जाएगा।

IPL 2026 में कुल 84 मैच

इस बार IPL में 10 टीमें भाग ले रही हैं और पूरे सीजन में कुल 84 मुकाबले होंगे। सभी टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी, जिसके बाद प्लेऑफ और फाइनल मैच खेला जाएगा।

पहले 20 मैचों की लिस्ट (पहला चरण)

28 मार्च: RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30
29 मार्च: MI vs KKR (मुंबई), शाम 7:30
30 मार्च: RR vs CSK (गुवाहाटी), शाम 7:30
31 मार्च: PBKS vs GT (न्यू चंडीगढ़), शाम 7:30
1 अप्रैल: LSG vs DC (लखनऊ), शाम 7:30
2 अप्रैल: KKR vs SRH (कोलकाता), शाम 7:30
3 अप्रैल: CSK vs PBKS (चेन्नई), शाम 7:30
4 अप्रैल: DC vs MI (दिल्ली), दोपहर 3:30
4 अप्रैल: GT vs RR (अहमदाबाद), शाम 7:30
5 अप्रैल: SRH vs LSG (हैदराबाद), दोपहर 3:30
5 अप्रैल: RCB vs CSK (बेंगलुरु), शाम 7:30
6 अप्रैल: KKR vs PBKS (कोलकाता), शाम 7:30
7 अप्रैल: RR vs MI (गुवाहाटी), शाम 7:30
8 अप्रैल: DC vs GT (दिल्ली), शाम 7:30
9 अप्रैल: KKR vs LSG (कोलकाता), शाम 7:30
10 अप्रैल: RR vs RCB (गुवाहाटी), शाम 7:30
11 अप्रैल: PBKS vs SRH (न्यू चंडीगढ़), दोपहर 3:30
11 अप्रैल: CSK vs DC (चेन्नई), शाम 7:30
12 अप्रैल: LSG vs GT (लखनऊ), दोपहर 3:30
12 अप्रैल: MI vs RCB (मुंबई), शाम 7:30

इस शेड्यूल के साथ IPL 2026 का रोमांच क्रिकेट फैंस के लिए और भी खास होने वाला है।

IPL 2026 Schedule
IPL 2026 का शेड्यूल 12 मार्च को होगा जारी, BCCI सचिव ने दी बड़ी जानकारी और ट्विस्ट

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। पहले खबरें आई थीं कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन यानी 8 मार्च को ही नए सीजन का शेड्यूल जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि शेड्यूल किस तारीख को जारी होगा और इसके साथ एक खास ट्विस्ट भी है।

शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल

BCCI सचिव ने IANS से बातचीत में कहा कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल 12 मार्च तक जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल केवल शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल सार्वजनिक किया जाएगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि शेड्यूल दो चरणों में जारी किया जाएगा और गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ को पहले ही क्लियर कर दिया है।

चुनावों का असर

इस साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में मुकाबले होने वाले हैं, इसलिए शेड्यूल तैयार करते समय चुनावों को ध्यान में रखा जा रहा है। यही वजह है कि शेड्यूल को चरणों में जारी किया जा रहा है।

कब से हो सकती है शुरुआत

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईपीएल 2026, 28 मार्च से शुरू हो सकता है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जा सकता है। पहले यह तारीखें 26 मार्च से 30 मई के बीच बताई जा रही थीं। असल तारीखें और पूरा शेड्यूल आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएंगे।