Close Menu
    What's Hot

    मौसम अपडेट: दिल्ली-राजस्थान में बढ़ेगा तापमान, 11 राज्यों में बारिश के आसार, पंजाब में कोहरे का अलर्ट

    February 24, 2026

    Holi 2026: भारत की ये जगहें जहां नहीं मनाई जाती होली, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

    February 24, 2026

    रेलवे में बंपर अवसर! 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

    February 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Hind LeharHind Lehar
    Subscribe
    • Home
    Hind LeharHind Lehar
    Home»देश»मौसम अपडेट: दिल्ली-राजस्थान में बढ़ेगा तापमान, 11 राज्यों में बारिश के आसार, पंजाब में कोहरे का अलर्ट
    देश

    मौसम अपडेट: दिल्ली-राजस्थान में बढ़ेगा तापमान, 11 राज्यों में बारिश के आसार, पंजाब में कोहरे का अलर्ट

    फरवरी के अंतिम दिनों के साथ देशभर के मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर और पश्चिम भारत में जहां गर्मी की आहट महसूस होने लगी है,
    HindBy HindFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Weather Update
    Weather Update
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: फरवरी के अंतिम दिनों के साथ देशभर के मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर और पश्चिम भारत में जहां गर्मी की आहट महसूस होने लगी है, वहीं दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

    इन राज्यों में बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

    24 फरवरी को ओडिशा में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में भी बारिश के आसार हैं। मध्य भारत के हिस्सों जैसे मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले एक-दो दिनों में वर्षा की संभावना जताई गई है। 26 से 28 फरवरी के बीच पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

    उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

    आने वाले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगभग 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

    हाल के 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में पारा 30 से 34 डिग्री तक पहुंचा। देश के मैदानी इलाकों में सर्वाधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस कुरनूल और मदुरै में रिकॉर्ड किया गया।

    पंजाब में घने कोहरे की संभावना

    24 फरवरी तक पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच लोगों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और सतर्कता बरतें।

    Delhi Weather Update fog alert Punjab Weather Rajasthan Weather Update Weather rain Weather Update
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleHoli 2026: भारत की ये जगहें जहां नहीं मनाई जाती होली, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
    Hind
    • Website

    Related Posts

    रेलवे में बंपर अवसर! 5349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

    February 22, 2026

    AI कंटेंट के नए नियम आज से होगें लागू, इंटरनेट पर पोस्ट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    February 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Subscribe to Updates

    Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    FREE Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Copyrights reserved by HindLehar.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.