Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट:बारिश से कर्नाटक में 7.5 डिग्री तक पारा गिरा; हैदराबाद की चारमीनार को नुकसान पहुंचा

छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी का अलर्ट:बारिश से कर्नाटक में 7.5 डिग्री तक पारा गिरा; हैदराबाद की चारमीनार को नुकसान पहुंचा

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। गुजरात में हीटवेव और उमस बनी रह सकती है। बीते दिन कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। बारिश के बाद कर्नाटक के अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री तक की गिरावट देखी गई। राजधानी बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में तेज आंधी आई। विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य में इसी तरह का मौसम रह सकता है। तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले में 97.8 mm बारिश हुई। वहीं, हैदराबाद में 91 mm हुई। इस वजह से चारमीनार के प्लास्टर का एक हिस्सा टूट गया। ASI ने बताया कि मीनार के दूसरे तल की टुकड़ा गिरा है। गिरा हुआ हिस्सा पत्थर के स्ट्रक्चर के ऊपर सजावटी हिस्सा था। वहीं, दिल्ली में बीते दिन सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।इससे पहले 26 मार्च को सबसे ज्यादा तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। आंधी-बारिश वाले राज्यों के लिए IMD की सलाह देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में 50KM की स्पीड से चल सकती है आंधी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देर रात कोटा संभाग में दिखने लगा। बारां-झालावाड़ के एरिया में आंधी चलने के साथ कई जगह बादल छाए और कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। इस सिस्टम का असर भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा। इन संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ कई जगह तेज आंधी चल सकती है और जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: खरगोन, खंडवा, हरदा-बैतूल में ओले गिरने का अलर्ट, आंधी-बारिश का अनुमान मध्यप्रदेश में आज यानी गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे MP में आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर में बादल छा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, 3° तक लुढ़केगा पारा यूपी में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह बादल छाए हुए हैं। 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की भी संभावना है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में 3°C तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओले गिरेंगे, आंधी चलेगी छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोन्डागांव में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। रायपुर सहित कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: तापमान में बढ़ोतरी जारी, 35 डिग्री पहुंचा बठिंडा का तापमान पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, लेकिन उसका असर पंजाब व मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। वहीं तापतान आने वाले दिनों में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: भिवानी सबसे गर्म शहर, 37.2 डिग्री पहुंचा पारा हरियाणा में मौसम साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 2 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के तापमान की बात करें तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, पहाड़ी इलाकों में तापमान घटेगा हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू के कुछेक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश व हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। शिमला में भी आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.