Rajkumar-Patralekha: बॉलीवुड के चर्चित जोड़े राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। बता दें कि शादी की चौथी सालगिरह पर कपल को बेटी का आशीर्वाद मिला है। इस खुशखबरी की जानकारी दोनों ने शनिवार सुबह इंस्टाग्राम पर साझा की, जिससे उनके फैंस और बॉलीवुड के सेलेब्स भी खुशी में शामिल हो गए।
घर आई नन्ही परी
राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद दिया है।” उन्होंने बताया कि यह पल उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उनकी बेटी का जन्म उनकी शादी की चौथी सालगिरह के दिन हुआ। पोस्ट में दोनों ने अपने हर्ष और आनंद को साझा करते हुए इसे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी बताया।

राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को की थी शादी
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। आज उनकी शादी को चार साल पूरे हो गए हैं और बेटी के जन्म के साथ उनके लिए यह दिन और भी खास बन गया है। इस मौके पर कपल के दोस्तों और फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। नेहा धूपिया, वरुण धवन और अली फजल जैसे सेलेब्स ने भी माता-पिता बनने पर उन्हें शुभकामनाएं भेजीं।
इस साल जुलाई में शेयर की थी प्रेग्नेंसी न्यूज
इस साल जुलाई में राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। पत्रलेखा ने इस दौरान बताया था कि प्रेग्नेंसी के समय से राजकुमार उनके लिए और भी अधिक सहायक और ध्यान रखने वाले बन गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि जब उन्होंने अपनी मां को प्रेग्नेंसी की खबर बताई, तो वह काफी हैरान हुईं। इस तरह, शादी की सालगिरह और बेटी के जन्म के साथ ही राजकुमार राव और पत्रलेखा के जीवन में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।



