Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र लू की चपेट में:होली के बाद MP समेत 5 राज्यों में गर्मी बढ़ेगी, आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र लू की चपेट में:होली के बाद MP समेत 5 राज्यों में गर्मी बढ़ेगी, आज 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

होली के पहले ही गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाके लू की चपेट में हैं। गुजरात-राजस्थान के एक दर्जन से अधिक शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान के 17 शहरों में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। महज 3 साल के अंदर यह दूसरा मौका है जब लू का दौर मार्च के पहले पखवाड़े में आ गया है।
2022 में भी लू का पहला दौर गुजरात में 11 से 19 मार्च के बीच महसूस किया गया था। हालांकि उस वर्ष होली 8 मार्च को थी। इस बार होली के दिन उत्तर-पश्चिमी भारत में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुजरात, उससे लगे राजस्थान और पश्चिमी तट के कोंकण इलाके में गुरुवार से तापमान में कमी की संभावना है, लेकिन लू का दौर जारी रहेगा। महाराष्ट्र के विदर्भ में 13-14 मार्च को ओडिशा में 13 से 16 मार्च के दौरान, झारखंड में 14-16 मार्च और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल में 18 मार्च को भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मप्र में भी अगले हफ्ते में लू चलने की संभावना है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के 20 राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं। राजस्थान के 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में दो दिन से बारिश जारी है। केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के समुद्री तटों के आसपास 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा असम और मेघालय में भी 15 मार्च तक और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 6 राज्यों में आंधी चलने की आशंका रिसर्च- बिगड़े मौसम से भारत के शहर खतरे में, 95% शहरों में या तो बाढ़ या सूखा
‘ग्लोबल वीर्डिंग’ के कारण दुनिया के 95% प्रमुख शहरों में या तो बेतहाशा बारिश हो रही है या लंबे समय तक सूखा पड़ रहा है। भारत के लखनऊ, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहर भी इस संकट की चपेट में हैं। ब्रिस्टल और कार्डिफ यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने दुनिया के 112 प्रमुख शहरों पर अध्ययन किया। इसमें यह सामने आया कि तेजी से बदलते मौसम के कारण जलवायु संकट गहराता जा रहा है। जब रिकॉर्ड स्तर पर गर्मी, सर्दी, सूखा या बारिश होती है, तो इसे ‘ग्लोबल वीर्डिंग’ कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट: जयपुर, जोधपुर सहित 14 जिलों का मौसम बदलेगा तेज गर्मी और हीट वेव से राजस्थान के लोगों को गुरुवार से राहत मिलने लगेगी। कई शहरों में 16 मार्च तक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई शहरों का तापमान गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म: भोपाल, इंदौर-जबलपुर में पारा 37° मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 37 डिग्री के पार है। वहीं, खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम-मंडला में भी गर्मी का असर बढ़ा है। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में कल से बारिश के आसार: आज रात से बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ 3 दिन एक्टिव रहेगा हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ आज गुरुवार रात से एक्टिव हो जाएगा। 14 मार्च से 16 मार्च तक हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद तेज हवाएं और राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के जिलों में आंधी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में 3 दिन बारिश की संभावना: 3 जिलों में यलो अलर्ट, 6 में तापमान 30 डिग्री के पार 16 मार्च तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में 4 दिन बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट: अगले दो दिन 10 जिलों में चेतावनी हिमाचल प्रदेश में बीती रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। पहाड़ों पर इसका असर 16 मार्च तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान लाहौल स्पीति और किन्नौर के अलावा शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिले के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.