Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी का विरोध:छात्रों ने गो बैक के नारे लगाए, कोलकाता रेप-मर्डर पर सवाल पूछे; ममता बोलीं- यहां राजनीति नहीं करो

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी का विरोध:छात्रों ने गो बैक के नारे लगाए, कोलकाता रेप-मर्डर पर सवाल पूछे; ममता बोलीं- यहां राजनीति नहीं करो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में गुरुवार को भाषण के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बंगाल में हुई हिंसा, आरजी कर कॉलेज रेप-मर्डर केस और संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सवाल उठाए। ममता ने कहा- आप जानते हैं कि यह मामला अदालत में है और ये केस हमारे हाथ में नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों के शांत न होने पर ममता बनर्जी ने कहा, ‘यहां राजनीति मत करो, यह राजनीति का मंच नहीं है। मेरे राज्य में आओ और मेरे साथ राजनीति करो।’ प्रदर्शनकारियों के हंगामे की वजह से ममता को भाषण रोकना पड़ा। यह विरोध स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI-UK) ने किया है। छात्र संगठन ने कहा कि हम ममता बनर्जी के झूठे दावों का विरोध कर रहे थे। घटना का वीडियो भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी बंगाली हिंदू समुदाय से थे। भाजपा ने इस घटना को ‘बंगाल के लिए शर्मिंदगी’ बताया है। पार्टी का कहना है कि विदेश में रहने वाले बंगाली हिंदू भी ममता को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने बंगाल की विरासत को नष्ट कर दिया है। विरोध प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… ममता की स्पीच की 3 बड़ी बातें … 1. ममता बोलीं- भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं बनेगा
इवेंट के दौरान होस्ट ने ममता बनर्जी से पूछा कि क्या भारत 2060 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस पर ममता बनर्जी ने असहमति जताई और कहा, ‘मैं इससे अलग राय रखती हूं।’ इसका वीडियो शेयर करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी को भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से समस्या है। यह शर्मनाक है। उन्होंने विदेशी धरती पर बैठकर संवैधानिक पद का अपमान किया है। 2. विभाजन करना बेहद आसान: एकता बनाए रखना एक कठिन काम है, लेकिन लोगों को विभाजित करने में बस एक पल लगता है। जब मैं कुर्सी पर होती हूं तो मैं समाज को विभाजित नहीं कर सकती। मुझे कमजोर वर्गों और गरीबों का ख्याल रखना होता है। हमें उनके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। 3. हमारे राज्य के लोगों को एक-दूसरे से प्यार है: हमारे राज्य में लगभग 11 करोड़ लोग हैं, एक बड़े देश की तरह। हमारी खूबसूरती इसमें है कि हमारे 33% से ज्यादा लोग अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, नेपाली और गोरखा हैं। बंगाल में लगभग 6% आदिवासी हैं और 23% अनुसूचित जाति के हैं। हर जाति, पंथ और धर्म के लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं। TMC ने ममता को बताया रॉयल बंगाल टाइगर, कहा- दीदी नहीं घबराती
तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी को रॉयल बंगाल टाइगर बताया। पार्टी ने कहा कि वह डगमगाती नहीं, वह पीछे नहीं हटतीं। जितना उन्हें परेशान किया जाता है, उतना ही वे गरजती हैं। पश्चिम बंगाल की 2 बड़ी घटनाएं… कोलकाता रेप-मर्डर केस: आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। इस घटना के बाद कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं। मामले की जांच CBI कर रही है। संदेशखाली केस: राज्य के संदेशखाली में TMC नेता शेख शाहजहां और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार पर महिलाओं से गैंगरेप और लोगों की जमीन हड़पने का आरोप है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल 2024 को संदेशखाली मामले की जांच CBI को सौंपी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि CBI कोर्ट की निगरानी में जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी। ———————————————- राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- भाजपा फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली जीती, बंगाल में भी यही चाल चलेंगे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा, ‘भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फर्जी वोटों के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की।’ ममता ने कहा- भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग (EC) के ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन फर्जी मतदाता सूची बनाई है। पूरी खबर पढ़ें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.