Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • ओडिशा का बौध दूसरे दिन सबसे गर्म, 43.6 डिग्री टेम्परेचर:7 जिलों में पारा 40° से ऊपर; हिमाचल में अगले 4 दिन बारिश का दौर

ओडिशा का बौध दूसरे दिन सबसे गर्म, 43.6 डिग्री टेम्परेचर:7 जिलों में पारा 40° से ऊपर; हिमाचल में अगले 4 दिन बारिश का दौर

मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा में सोमवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वही, रविवार को राज्य का बौध जिला लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार से 1.1 डिग्री ज्यादा 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। ओडिशा के ही झारसुगुड़ा (42 डिग्री) और बलांगीर (41.7 डिग्री) दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा राज्य के सात जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पूरे राज्य में खासकर पश्चिमी हिस्से में हीट वेव यानी लू की स्थिति रही। IMD ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने की आशंका जताई है। इसके बाद 19 मार्च से अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 18 मार्च तक 8-9 राज्यों में तेज बारिश की आशंका राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में फिर बारिश की संभावना:रात में प्रदेश के कई इलाकों में ओले पड़े, फसलों को भारी नुकसान राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। 20 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। सरदारशहर (चूरू) की भानीपुरा तहसील में रविवार रात 8 से 9 बजे के बीच ओलावृष्टि हुई है। पूरी खबर पढ़ें… MP में 19-20 मार्च को बारिश का यलो-ऑरेंज अलर्ट: भोपाल, जबलपुर-चंबल में ज्यादा असर; 40-50 किमी/घंटा रहेगी हवा की रफ्तार मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में 19 और 20 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, सागर और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा। यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में 24 घंटे में 4°C तापमान बढ़ा: मार्च में 46% कम बारिश, राज्य रेड जोन में, 2 दिनों में पारा 3°C और बढ़ेगा पश्चिमी विक्षोभ के धीमे पड़ने के बाद पंजाब में इसका असर खत्म होने लगा है। पिछले 24 घंटों में राज्य में बारिश नहीं हुई और धूप खिली रही। जिसके बाद प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के करीब है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में 2 दिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी: रातें सर्द होंगी, 20 मार्च से बदलेगा मौसम, 2 दिन छाए रहेंगे बादल हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा; हिमस्खलन की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में शुक्रवार से ही बारिश- बर्फबारी हो रही है। शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। आज भी 4 जिलो में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़- राजनांदगांव में 40 डिग्री के करीब पारा: कई जिलों में लू जैसे हालात, अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम छत्तीसगढ़ के सभी जिले मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही तेज गर्मी में तप रहे हैं। पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। दुर्ग और रायपुर संभाग में गर्मी का असर ज्यादा है। रविवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर समेत उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः पटना में अचानक बदला मौसम, छाए काले बादल: आज 12 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट पटना-मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। पटना, बक्सर, नालंदा में सुबह-सुबह काले बादल छा गए। वहीं, बक्सर, मुजफ्फरपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.