Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • ओडिशा का बौध देश में सबसे गर्म, पारा 42.5°C:हीटवेव का रेड अलर्ट; राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, हिमाचल में एवलांच की चेतावनी

ओडिशा का बौध देश में सबसे गर्म, पारा 42.5°C:हीटवेव का रेड अलर्ट; राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, हिमाचल में एवलांच की चेतावनी

देश में गर्मी, बारिश और बर्फबारी तीनों का असर एक साथ दिख रहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी गर्मी पड़ रही है। यहां अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। ओडिशा के बौध में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो देश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल 5 अप्रैल को ऐसी गर्मी थी। इस बार एक महीने पहले ऐसे हालात हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में लू जैसे हालात हैं। 40.5 डिग्री तापमान के साथ शनिवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी हुई है। हिमाचल के शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर में 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पंजाब में पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में दो दिन से कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओला वृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एवलांच की चेतावनी दी है। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 18 मार्च तक 8-9 राज्यों में तेज बारिश की आशंका राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आज भी बारिश का संभावना:2 डिग्री और गिर सकता है तापमान, भरतपुर सहित कई जिलों में हुई बूंदाबांदी राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से चला आंधी-बारिश का दौर आज से थम जाएगा। तीन दिन हुई बारिश से तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद हल्के बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… एमपी में 18-19 मार्च को बारिश, लुढ़केगा पारा:जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग में गिरेगा पानी; भोपाल, इंदौर-ग्वालियर भी भीगेंगे तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में अगले दो दिन यानी, 16-17 मार्च को दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी, जबकि 18-19 मार्च को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। खासकर 19 मार्च को पूर्वी हिस्सा भीगेगा। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर हल्के बादल छाए रहने के बाद तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अबोहर में रहा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगीः बारिश के भी आसार, हिसार-जींद के गांवों में फसलों को नुकसान हरियाणा में अगले 24 घंटे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही आज यानि रविवार को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आसमान साफ ​​रहने की संभावना है। धिकतम तापमान 27.36 सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा; हिमस्खलन की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में शुक्रवार से ही बारिश- बर्फबारी हो रही है। शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। आज भी 4 जिलो में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट…बिलासपुर सबसे गर्म, रायपुर और दुर्ग में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इन सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आज रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में हीट-वेव की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… बिहारः पटना में अचानक बदला मौसम, छाए काले बादल: आज 12 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट पटना-मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। पटना, बक्सर, नालंदा में सुबह-सुबह काले बादल छा गए। वहीं, बक्सर, मुजफ्फरपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.