Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • देश के 9 राज्यों में आज लू की चेतावनी:MP-राजस्थान में तापमान 44°C पार, हीटवेव का रेड अलर्ट; 13 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका

देश के 9 राज्यों में आज लू की चेतावनी:MP-राजस्थान में तापमान 44°C पार, हीटवेव का रेड अलर्ट; 13 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका

देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में भीषण गर्मी दौर शुरू हो चुका है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री पार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 13 राज्यों में आंधी-बारिश आशंका जताई गई है। इधर, राजस्थान में अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45° के पार पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर शहर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज यहां हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। मध्यप्रदेश में भी गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम सबसे गर्म रहे। रतलाम-नीमच समेत 8 जिलों में आज लू का अलर्ट है। हिमाचल में आज लू चलने की चेतावनी है। इनके अलावा, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
देश के ज़्यादातर हिस्सों में अगले दो दिन लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर लू जारी रहेगी। वहीं बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 9, 10 अप्रैल को बारिश और ओले गिर सकते हैं। राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें…
राजस्थान: आज हीटवेव का रेड अलर्ट:अब रात भी गर्म होने लगी, जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 45 पार, 11 अप्रैल को बारिश की संभावना राजस्थान में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) बाड़मेर जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। उधर, 11 अप्रैल को मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: प्रदेश में 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रतलाम-नीमच समेत 8 जिलों में आज लू का अलर्ट, 9-10 अप्रैल को भोपाल-इंदौर में हीटवेव मध्यप्रदेश में गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम और रतलाम सबसे गर्म रहे जबकि प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। ऐसी ही गर्मी मंगलवार को भी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रहीं, 11 शहरों में तापमान 40°C से ज्यादा, 24 घंटे के बाद फिर बारिश के आसार यूपी के 17 शहरों में गर्म हवाएं चल रही हैं। 24 घंटे में 11 शहरों का तापमान 40°C के पार चला गया है। रातें भी गर्म होने लगीं हैं। तीखी धूप परेशान कर रही है। हवाएं 20 से 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से यूपी के मौसम में फिर से बदलाव का पूर्वानुमान दिया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: आज ‘लू’ चलने की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, 14 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार; कल से 4 दिन बारिश हिमाचल प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही 14 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कुछ शहरों का तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री ज्यादा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट, 2 में एडवाइजरी जारी, पहली बार तापमान 40 डिग्री पार; दो दिन बाद बारिश के आसार हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज करनाल और यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एडवाइजरी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंचा, बठिंडा सबसे गर्म, आज 17 जिलों में लू का येलो अलर्ट, 10 को बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का तापमान 41.9 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक रहा है। वहीं, आज 17 जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ चंडीगढ़ का तापमान भी 37.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इसमें दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.