Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल पर देशभर में प्रदर्शन; कर्नाटक में बेटों के सामने मां से गैंगरेप; राहुल गांधी को लखनऊ हाईकोर्ट से झटका

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल पर देशभर में प्रदर्शन; कर्नाटक में बेटों के सामने मां से गैंगरेप; राहुल गांधी को लखनऊ हाईकोर्ट से झटका

नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ बिल को लेकर है। देश के 8 राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई गई। दूसरी खबर प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस की मुलाकात की है। हम आपको यह भी बताएंगे कि भाजपा ने क्यों कहा कि ममता बनर्जी जेल जाएंगी। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. यूनुस से बोले मोदी- बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराएं: हिन्दुओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, बयानबाजी से बचने की हिदायत प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराने की अपील की। साथ ही संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी से बचने के लिए भी कहा है। दोनों नेता थाईलैंड पहुंचे थे। इस मुलाकात को लेकर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी। तख्तापलट के बाद मोदी-यूनुस पहली बार मिले: बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद PM मोदी पहली बार यूनुस से मिले हैं। मुलाकात के दौरान PM ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में जल्द ही लोकतांत्रिक और स्थायी सरकार देखेंगे। दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हालत पर भी बातचीत हुई। यूनुस ने भरोसा दिया कि बांग्लादेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी।
पढ़ें पूरी खबर… 2. वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं, देश के 8 राज्यों में विरोध-प्रदर्शन वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने याचिका लगाई है। बिल लोकसभा-राज्यसभा से पास हो चुका है। अब इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उनकी सहमति के बाद यह कानून बन जाएगा। संभल मस्जिद में हवन करने पहुंचे लोग: बिल के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, असम में मुस्लिम सड़क पर उतर आए। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। संभल जामा मस्जिद में नमाज के दौरान दिल्ली से आए 3 लोग मस्जिद के बाहर हवन करने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
पढ़ें पूरी खबर… 3. सोशल मीडिया पर बच्चों के बैन की याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामला हमारे दायरे से बाहर
सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा- यह नीतिगत मामला है। आप संसद से कानून बनाने के लिए कहें। यह हमारे दायरे से बाहर है। ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन है: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का बिल नवंबर, 2024 में संसद से पारित हुआ था। पक्ष और विपक्ष दोनों ने इस बिल का समर्थन किया था। ऑस्ट्रेलिया ऐसा बिल पारित करने वाला दुनिया का पहला देश है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. शिक्षक भर्ती घोटाला; भाजपा बोली- ममता बनर्जी को जेल भेजेंगे, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे और उन्हें जेल भेजने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि ममता शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जेल जाने वाली दूसरी मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत ओम प्रकाश चौटाला ऐसे ही एक मामले में 2013 में जेल गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने भी भर्ती को अवैध बताया: 3 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल भर्ती घोटाले से जुड़े कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) की 2016 में 25 हजार शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की नियुक्ति को अवैध बताते हुए भर्ती रद्द कर दी थी।
पढ़ें पूरी खबर… 5. एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन, भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले: मनोज को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं। उन्हें 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था।
पढ़ें पूरी खबर… 6. चांदी दो दिन में ₹6,626 सस्ती हुई, ₹92,910 पहुंची; सोने की कीमत ₹669 बढ़कर ₹91,014 हुई
चांदी की कीमत में 3,047 रुपए की गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी 92,910 रुपए के भाव से बिकी। एक दिन पहले भी इसके दाम में 3,579 रुपए की गिरावट हुई थी। यानी, दो दिन में 6,626 रुपए सस्ती हुई है। इस साल सोना ₹94 हजार पहुंच सकता है: सोने की कीमत में 669 रुपए की तेजी आई है, और यह 90,310 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। सोने ने 3 अप्रैल को 91,205 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी, इस लेवल से सोना ₹895 गिर चुका है। एक्सपर्ट इस साल सोने के दाम ₹94 हजार प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान लगा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 7. IPL 2025- लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया: आखिरी ओवर में 22 रन नहीं बना सके हार्दिक लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया है। मुंबई को 204 रन का लक्ष्य मिला था। मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी 2 ओवर में 29 रन नहीं बना सकी। शार्दूल ठाकुर ने 19वें ओवर में महज 6 रन खर्च किए। वहीं आवेश खान ने आखिरी ओवर में 9 ही रन दिए। मैच के हाईलाइट्स: इकाना स्टेडियम में मुंबई ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 191 रन ही बना सकी। मुंबई से हार्दिक ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 28 रन भी बनाई। सूर्यकुमार यादव ने 67 और नमन धीर ने 46 रन बनाए। लखनऊ से मिचेल मार्श ने 60 और ऐडन मार्करम ने 53 रन बनाए। 4 गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।
पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 1 साल के पोते ने खाई दादाजी की अस्थियां UK में एक साल के बच्चे ने गलती से अपने दादा जी की अस्थियां खा लीं। मां ने बच्चे को कमरे में अकेला छोड़ा था। लौटकर आईं तो देखा कि बच्चा अस्थियों से सना था और कलश जमीन पर गिरा था। मां ने बताया कि बच्चा सुरक्षित है, क्योंकि उसके मुंह में ज्यादा राख नहीं थी। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों का भाग्योदय होने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.