Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • मोदी के मन की बात का 120वां एपिसोड:PM ने हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, गर्मी की छुट्टियों के लिए बच्चों को टास्क दिया

मोदी के मन की बात का 120वां एपिसोड:PM ने हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, गर्मी की छुट्टियों के लिए बच्चों को टास्क दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 120वें एपिसोड में हिंदू नववर्ष का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। PM ने कहा कि आज से भारतीय नववर्ष की भी शुरुआत हो रही है। यह विक्रम संवत 2082 की शुरुआत है। साथ ही आज गुड़ी पाड़वा का भी दिन है। यह बेहद पावन दिन है। ये त्योहार भारत की विविधता में एकता का एहसास कराते हैं। उन्होंने इस बार परीक्षा देकर लोटे छात्रों के लिए नए टास्क दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मियों में आपको कुछ नया सीखना है और उसको #Myholiday के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। इससे पहले 23 फरवरी को पीएम ने मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर, नारी शक्ति, चैंपियंस ट्रॉफी-क्रिकेट पर चर्चा की थी। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीवों और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की थी। इससे पहले 23 फरवरी को पीएम ने मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर, नारी शक्ति, चैंपियंस ट्रॉफी-क्रिकेट पर चर्चा की थी। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेलो इंडिया, वन्य जीवों और फिटनेस जैसे मुद्दों पर भी बात की थी। PM मोदी के मन की बात प्रोग्राम की 8 बड़ी बातें… 1.भारत की विविधता में एकता- आज कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगना में उगादि का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है। विविधता भरे हमारे देश में, अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिन में असम में ‘रोंगाली बिहू’, बंगाल में ‘पोइला बोइशाख’, कश्मीर में ‘नवरेह’ का उत्सव मनाया जाएगा। हमारे ये त्योहार भले ही अलग-अलग क्षेत्रों में हो, लेकिन ये दिखाते हैं कि भारत की विविधता में भी कैसे एकता पिरोई हुई है। इस एकता की भावना को हमें निरंतर मजबूत करते चलना है। 2. बच्चे समर वेकेशन में कुछ नया सीखें- आज बच्चे नए-नए प्लेटफ्रॉम से बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसे कोई टेक्नॉलाजी के बारे में सीख सकता है तो कोई थियटर या लीडरशिप क्वालिटी सीख सकता है। ऐसे कई स्कूल हैं, जो स्पीच और ड्रामा सिखाते हैं। ये बच्चों को बहुत काम आते हैं। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में कई जगह चल रहे वॉलंटियर एक्टिविटीज सेवा कार्यों से जुड़ सकते हैं। अगर कोई संगठन, कोई स्कूल या सामाजिक संस्थाएं समर एक्टिविटी करवा रहे हों तो #MyHolidays के साथ हमारे साथ जरूर शेयर करें। 3. युवाओं को MY-Bharat के बारे में जानना चाहिए- MY-Bharat के स्टडी टूर में आप यह जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं। आप वाइब्रेंट विलेज अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं। वहां संस्कृति और खेल गतिविधियों का हिस्सा भी जरूर बन सकते हैं। वहीं, अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में भाग लेकर आप संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैला सकते हैं। 4. खेलो इंडिया पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन- खेलो इंडिया पैरा गेम्स में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस आयोजन में दिव्यांग खिलाड़ियों ने 18 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए, जिनमें से 12 रिकॉर्ड महिला खिलाड़ियों के नाम रहे। गोल्ड मेडल जीतने वाले आर्म रेसलर जॉबी मैथ्यू ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपने संघर्ष और दृढ़ संकल्प को साझा किया। 5. देशवासियों से पानी बचाने की अपील की- PM मोदी ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही शहरों और गांवों में पानी बचाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। देशभर में कृत्रिम तालाब, चेक डैम, बोरवेल रीचार्ज और कम्युनिटी सोक पिट का निर्माण किया जा रहा है। पिछले 7-8 वर्षों में टैंक, तालाब और अन्य वॉटर रीचार्ज स्ट्रक्चर के माध्यम से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित किया गया है। यह आंकड़ा भाखड़ा नांगल बांध की गोविंद सागर झील की जल क्षमता (9-10 बिलियन क्यूबिक मीटर) से भी अधिक है। 6. टेक्सटाइल वेस्ट: एक गंभीर चुनौती- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टेक्सटाइल वेस्ट पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। रिसर्च के अनुसार, सिर्फ 1% से भी कम टेक्सटाइल वेस्ट को नए कपड़ों में रिसाइकल किया जाता है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा टेक्सटाइल वेस्ट उत्पादक देश है। लेकिन, कई स्टार्टअप और संस्थाएं इस समस्या के समाधान के लिए काम कर रही हैं। वे पुराने कपड़ों को रिसाइकल कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं और सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा दे रहे हैं। 7. दुनियाभर में योग और आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता- PM मोदी ने कहा कि योग और पारंपरिक चिकित्सा को लेकर पूरी दुनिया में रुचि बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा इसे वेलनेस का एक बेहतरीन माध्यम मानकर अपना रहे हैं। ‘Somos India’, जिसका स्पैनिश में अर्थ है “We are India”, बीते एक दशक से योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने में जुटी है। इस टीम का फोकस केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों पर भी जोर दे रहे हैं। मन की बात’ पिछले तीन एपिसोड की खबरें पढ़ें… 119वें एपिसोड में क्रिकेट और स्पेस की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर और नारी शक्ति का जिक्र किया। उन्होंने कहा- हर तरफ चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का महत्व क्या होता है ये सब जानते हैं। भारत ने स्पेस में जो सेंचुरी लगाई है, उसका अलग महत्व है। इसरो की सफलता का दायरा बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 118वें एपिसोड में महाकुंभ और सामाजिक एकता का जिक्र 118वां एपिसोड 19 फरवरी को प्रसारित हुआ था। तब पीएम ने महाकुंभ और रामलला का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि महाकुंभ में दुनियाभर से लोग आते हैं। यह सामाजिक समरसता का ऐसा संगम है, जहां जात-पात, ऊंच-नीच से परे लोग एक-दूसरे के साथ पवित्र स्नान करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 117वें एपिसोड में संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र
117वां एपिसोड 29 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। तब PM ने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें। पूरी खबर पढ़ें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.