Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा, ASI की मौत:बिहार-झारखंड और पंजाब में दो गुटों में पथराव; बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद

होली-जुमा पर 4 राज्यों में हिंसा, ASI की मौत:बिहार-झारखंड और पंजाब में दो गुटों में पथराव; बंगाल के बीरभूम में इंटरनेट बंद

होली और जुमा पर शुक्रवार को 4 राज्यों में हिंसक घटनाएं हुईं। बिहार के मुंगेर में ग्रामीणों के हमले में एक ASI की मौत हो गई। पटना में दो गुटों में होलिका दहन का विवाद होली के दिन पथराव तक पहुंच गया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। यहां फायरिंग की भी खबर है। झारखंड के गिरिडीह में होली के दिन दो गुटों में पथराव के बाद उपद्रवियों ने दुकानों और बाइक में आग लगा दी। विवाद किस बात को लेकर था, यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पंजाब के लुधियाना में दो समुदायों के बीच ईंट-पत्थर और बोतलें चलीं। झड़प में 11 लोग घायल हुए हैं। विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त पथराव किया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले मस्जिद की तरफ ईंट फेंकी गई। कई वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई है। पश्चिम बंगाल में भी हिंसा हुई है। भाजपा ने नंदीग्राम में मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी तस्वीरें पोस्ट की हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि बरुईपुर, जादवपुर और मुर्शिदाबाद समेत पूरे प्रदेश में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। बंगाल के ही बीरभूम में 17 मार्च तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम अफवाहों को रोकने के लिए उठाया गया है। जिले में पत्थरबाजी की घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। अब चारों राज्यों में हुई घटना विस्तार से पढ़े… 1. बिहार के मुंगेर में विवाद सुलझाने गए ASI पर हमला, इलाज के दौरान मौत बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गए ASI संतोष कुमार पर गांव वालों ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। उनके ब्रेन में 7-8 जगहों पर शार्प इंजरी थी। किसी धारदार हथियार से मारा गया था। इससे पहले अररिया में भी ग्रामीणों के हमले में एक ASI की मौत हो गई थी। वह एक वांटेड को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें… 2. बिहार के पटना में दो गुटों में पथराव, पुलिस को खदेड़ा, वाहनों में तोड़फोड़ की पटना के NTPC थाना क्षेत्र के सहनौरा गांव में होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झड़प हो गई। एक पक्ष ने सड़क पर होलिका दहन किया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। दोपहर करीब 1 बजे स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी लोगों ने खदेड़ दिया। पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए। पूरी खबर पढ़ें… 3. झारखंड के गिरिडीह में दाे गुटों के बीच पत्थरबाजी, वाहनों-दुकानों में आगजनी झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा में बीती रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। होली के मौके पर हुए इस टकराव के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान न केवल पथराव हुए बल्कि कई दुकानों में आग भी लगा दी गई। दुकानों में आग लगाने के साथ-साथ एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया है। दो पक्ष के लोग आपस में क्यों भिड़े, इसका पता नहीं चल पाया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. पंजाब के लुधियाना में 2 पक्ष भिड़े, एक-दूसरे पर पथराव किया, मस्जिद के शीशे भी टूटे, 35 पर FIR पंजाब के लुधियाना के मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चलीं। झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने 35 लोगों पर FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.