Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • 64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ:UP में मस्जिदें ढंकीं, इंदौर में 2000 जवान तैनात; छत्तीसगढ़ में नमाज का वक्त बदला

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ:UP में मस्जिदें ढंकीं, इंदौर में 2000 जवान तैनात; छत्तीसगढ़ में नमाज का वक्त बदला

14 मार्च को होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहे हैं। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में खास व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं। उधर MP में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। राज्यों में क्या हैं सुरक्षा इंतजाम… उत्तर प्रदेश होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंका; संभल-शाहजहांपुर में हाई अलर्ट होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961 को होली ऐसा संयोग हुआ था। इसे लेकर UP में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शाहजहांपुर और संभल में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है। 12 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। इनमें शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, औरैया, लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, उन्नाव, बरेली और अयोध्या शामिल हैं। अधिकतर जिलों में अब नमाज 2 से ढाई बजे के बीच पढ़ी जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश पुलिस की हिदायत- रंगों से दिक्कत तो मस्जिदें ढंक लें, होली पर इंदौर में 2 हजार की फोर्स तैनात इंदौर के महू में रविवार रात हुए विवाद के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। 21 जगहों पर होलिका दहन होना है। इन इलाकों के आसपास जहां-जहां मस्जिदें हैं, वहां पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो उन्हें प्लास्टिक से कवर कर दें। होली पर इंदौर में 2 हजार जवान तैनात किए गए हैं। सभी जोन में 2-2 ड्रोन रहेंगे। 3 से ज्यादा ड्रोन से होली पर संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। घरों की छतों पर होने वाली मूवमेंट पर भी नजर रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ होली के दिन नमाज का वक्त बदला: दोपहर 2-3 बजे के बीच अदा की जाएगी, 48 घंटे अलर्ट छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। होली के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। त्योहार शांति पूर्वक रहे, इसलिए रायपुर में 80 नाके लगाकर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों पर लगातार 48 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… आंध्र प्रदेश हैदराबाद में लोगों पर रंग फेंकने की मनाही, ग्रुप में आने-जाने पर रोक
होली के चलते हैदराबाद पुलिस ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों पर जबरदस्ती रंग डालने पर रोक लगाई है। पुलिस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में ग्रुप में बाइक और कार से आने-जाने पर भी रोक लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए यह नियम लागू किया गया है। होली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… होलिका दहन आज, भद्रा के कारण मुहूर्त रात 11.30 से: सिर्फ प्रहलाद की कहानी ही नहीं, होली से जुड़ी हैं कई पौराणिक कथाएं आज रात में होलिका दहन होगा। परंपराएं कहती हैं, शाम को सूरज डूबते वक्त होली की पूजा और उसके बाद दहन किया जाता है। लेकिन आज शाम को भद्रा का अशुभ समय रहेगा। इस वक्त होली की पूजा तो कर सकते हैं, लेकिन होली जलाने का मुहूर्त रात 11.30 से 12:30 तक रहेगा। पूरी खबर पढ़ें….

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.