देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला ने हाथों में धनुष की जगह पिचकारी धारण की। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुजारियों ने बाबा महाकाल और नंदी को गुलाल लगाया। वहीं ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राधा-कृष्ण की तस्वीर के साथ होली का सैंड आर्ट बनाया। यूपी में सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। संभल में लोग जश्न मनाते हुए डीजे पर नाच रहे हैं। मस्जिद के सामने से शांतिपूर्वक जुलूस निकाला गया। राज्य में कई जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। रंग से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर कई जगहों पर मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जा रहा है। सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें यूपी के बरेली में ढंकी गई हैं। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। देशभर में होली के जश्न की तस्वीरें… राज्यों में होली के जश्न की खबरें… मध्य प्रदेश में होली सेलीब्रेशन राजस्थान में होली सेलीब्रेशन छत्तीसगढ़ में होली अपडेट्स उत्तर प्रदेश में होली उत्सव हरियाणा में होली का जश्न
Related Posts
Add A Comment