Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • ओडिशा का बौध लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म:तापमान 43.5°, राज्य में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट; हिमाचल के केलॉन्ग में पारा माइनस 5.1°

ओडिशा का बौध लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म:तापमान 43.5°, राज्य में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट; हिमाचल के केलॉन्ग में पारा माइनस 5.1°

ओडिशा में तेज गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। यहां लगातार तीसरे दिन बौध जिला देश में सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का बरगढ़ जिला 42 डिग्री के साथ दूसरे और आंध्र प्रदेश का कुर्नूल 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के नौ जिलों का तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहा। मंगलवार को भी राज्य में गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं। इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का मौसम बना हुआ है। 1 मार्च से 17 मार्च तक प्रदेश में 75.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि आज राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार से बारिश का दौर फिर शुरू होगा। रविवार शाम से राज्य के कल्पा में 17.9 सेमी, सांगला में 8.6 सेमी और गोंडला में 1 सेमी बर्फबारी हुई। मंडी जिले के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 800 मीटर तक कम हो गई। लाहौल-स्पीति का केलॉन्ग राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान -5.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, धौलाकुआं सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में 2 दिन बाद फिर बारिश की संभावना; ठंडी हवा से तापमान गिरा, माउंटआबू में अब भी 10 डिग्री टेम्प्रेचर वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हुई बारिश-ओलावृष्टि और उत्तर भारत से चली हवा से राजस्थान में एक बार फिर से सुबह-शाम की हल्की ठंड हो गई। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… आधे मध्यप्रदेश में रंगपंचमी से 3 दिन होगी बारिश: भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बूंदाबांदी; जबलपुर-ग्वालियर संभाग में तेज आंधी-बारिश मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा कल, 19 मार्च रंगपंचमी से भीगेगा। भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होगी, जबकि जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर-शहडोल संभाग में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। नए सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा मौसम रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः 5 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव, बठिंडा का तापमान 30 के करीब पहुंचा; बारिश के आसार नहीं पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के बाद अब गर्मी बढ़ने लगेगी। बीते 24 घंटों के तापमान में अभी अधिक बदलाव नहीं आया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.3°C दर्ज किया गया, जो भटिंडा में रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में 2 दिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी: रातें सर्द होंगी, 20 मार्च से बदलेगा मौसम, 2 दिन छाए रहेंगे बादल हरियाणा में आने वाले समय में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 16 मार्च को सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट 20 मार्च तक मौसम खराब रहेगा; हिमस्खलन की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में शुक्रवार से ही बारिश- बर्फबारी हो रही है। शिमला-कांगड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। आज भी 4 जिलो में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़- 4 संभाग में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट: रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा संभाग के जिले भीगेंगे छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम बदलने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कल यानी 19 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद अगले तीन दिन तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। फिलहाल अगले 24 घंटे तापमान स्थिर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहारः पटना में अचानक बदला मौसम, छाए काले बादल: आज 12 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट पटना-मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में रविवार को अचानक मौसम बदल गया। पटना, बक्सर, नालंदा में सुबह-सुबह काले बादल छा गए। वहीं, बक्सर, मुजफ्फरपुर में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.