Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Health
  • /
  • आज का राशिफल। 23 मार्च 2025, मकर वालों को आज समाज में प्रसिद्धि मिलेगी… जानें बाकियों का हाल

आज का राशिफल। 23 मार्च 2025, मकर वालों को आज समाज में प्रसिद्धि मिलेगी… जानें बाकियों का हाल

मेष
आज दस्तावेजों में त्रुटियां हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने आचार-विचार के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है। पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है।

वृष
आज काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें।

मिथुन
आज धन के लेन-देन में की गई चूक, परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा की योजना बनेगी। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

कर्क
आज आपको अधिकारी वर्ग के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। लोहा कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का स्थानान्तरण हो सकता है। व्यावसायिक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

सिंह
आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिए आपको आराम करना चाहिए।

कन्या
आज विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा कर सकते है। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को आप काफी समय देंगे। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

तुला
आज संतान की परवरिश पर आपको ध्यान देना चाहिए। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सर्दी होने की संभावना है। धन उधार देने से बचें। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक
आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जाएंगे। करियर में उत्तम अवसर मिलने की संभावना बन रही है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपनी योग्यता और प्रतिभा को मांझने का प्रयास करें।

धनु
आज अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। नए संबंधों को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

मकर
आज समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। सरकारी अधिकारियों की मदद से जरूरी काम समय पर हो जाएंगे, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्वान जनों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ
आज काम समय पर न होने से अशांति होगी। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर बड़े अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन की कमी रहेगी।

मीन
आज दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिए। आलस्य के कारण आपको नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। दूसरों के भरोसे न रहें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.