Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • शिमला में पैसेंजर विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका:लैंड करने पर भी स्पीड कम नहीं हुई, डिप्टी CM और DGP भी बैठे थे

शिमला में पैसेंजर विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका:लैंड करने पर भी स्पीड कम नहीं हुई, डिप्टी CM और DGP भी बैठे थे

हिमाचल के शिमला में जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर के ATR विमान को तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। बताया गया है कि लैंडिंग के बाद विमान की स्पीड कम नहीं हुई थी। विमान में हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और DGP डॉ. अतुल वर्मा सवार थे। दोनों दिल्ली से शिमला लौट रहे थे। यह फ्लाइट दिल्ली से शिमला, शिमला से धर्मशाला, धर्मशाला से शिमला और शिमला से शाम को वापस दिल्ली जाती है। फिलहाल अगली तीनों फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। लैंडिंग से पहले सवारियों को अलर्ट किया
एलायंस एयर का 42 सीटर विमान दिल्ली से सुबह शिमला आता है। इसके बाद शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ान भरता है। दिल्ली से शिमला लौट रहे विमान में क्रू मेंबर्स समेत 44 यात्री थे। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले एयरलाइन ने सवारियों को अलर्ट कर दिया था। उन्हें बताया गया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से विमान की इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। रनवे के आखिरी पॉइंट तक पहुंचा, यात्री रोने लगे
सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के बाद रनवे खत्म होने को था, लेकिन विमान की स्पीड कम न होने के कारण विमान रनवे के आखिरी पॉइंट तक पहुंच गया। जब इमरजेंसी ब्रेक लगाई गई, तभी विमान रुका। कुछ लोग विमान के अंदर ही जोर-जोर से रोने लगे। विमान रुकने के बाद भी लगभग 25 मिनट तक यात्रियों को विमान से बाहर नहीं निकाला गया। डायरेक्टर बोले- तकनीकी खराबी आई
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के ऑफिशिएटिंग डायरेक्टर केपी सिंह ने बताया- ‘लैडिंग के वक्त तकनीकी खराबी आई। सुबह दिल्ली से यह विमान जांच के बाद ही उड़ा है। सुबह की उड़ान के वक्त इसमें कोई खराबी नहीं थी। खराबी को इंजीनियर चेक कर रहे हैं। फिलहाल धर्मशाला की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।’ जुब्बड़हट्टी में खराब मौसम में चुनौतीपूर्ण रहती है लैंडिंग
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर खराब मौसम में अक्सर लैंडिंग चुनौतीपूर्ण रहती है, क्योंकि यहां पर रनवे भी छोटा है। मगर, आज सुबह जिस वक्त एलायंस एयर की फ्लाइट जुब्बड़हट्टी पहुंची, उस दौरान मौसम साफ था। ऐसे में हादसे के लिए तकनीकी खराबी को ही वजह माना जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी भी अभी ज्यादा जानकारी देने से बच रही है। 2 मार्च को गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी आई थी तकनीकी खराबी
2 मार्च 2025 को भी गोरखपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण एलायंस एयर की दिल्ली जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया था। वहीं, स्पाइस जेट की फ्लाइट के लगातार देरी से आने की वजह से अन्य फ्लाइटों का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया। इसके कारण कई फ्लाइटों को आउटर पर इंतजार करना पड़ा था, जिससे यात्रियों को अधिक समय तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा।

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.