Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • 3 राज्यों में हीटवेव, 2 में बारिश का अलर्ट:राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा; छत्तीसगढ़ के रायपुर में पारा 40° पार

3 राज्यों में हीटवेव, 2 में बारिश का अलर्ट:राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा; छत्तीसगढ़ के रायपुर में पारा 40° पार

मौसम विभाग ने रविवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर भारत में तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में उत्तरी हवा चलने से सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। कुछ शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है। इधर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तापमान 40.2 डिग्री पहुंच गया। हालांकि प्रदेश में 1 अप्रैल से हल्की बारिश का अनुमान है। आज आज दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम राज्यों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
1-2 अप्रैल को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे। तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम में लू चलने से पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में हल्की बारिश होगी। गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी का असर बना रहेगा। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में बारिश का अलर्ट: सर्दी लौटी; माउंट आबू, हनुमानगढ़, फतेहपुर में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज राजस्थान में उत्तरी हवा चलने से सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। कुछ शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बाड़मेर, जैसलमेर समेत पश्चिमी राजस्थान के दूसरे शहरों में दिन का अधिकतम तापमान औसत से 4 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से सक्रिय हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… एमपी में अप्रैल के पहले सप्ताह ओले-बारिश: 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी का अनुमान अप्रैल के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का अलर्ट है। 1 और 2 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी रीवा, शहडोल संभाग में भी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से मौसम बदल सकता है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में आज भी हीट-वेव अलर्ट: 1-2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश; कल 40°C के साथ रायपुर रहा सबसे गर्म छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो सकता है। 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में रहा। यहां 40.2 डिग्री दिन का तापमान पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज चलेंगी ठंडी हवा: तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम, कल से मौसम होगा साफ, रोहतक रहा सबसे गर्म हरियाणा में आज (शनिवार को) ठंडी हवाएं चली। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। इसका असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। इसलिए प्रदेश के कुछ एरिया में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं हवाएं भी चलेंगी। जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मौसम में दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में अब सताएगी गर्मी, बारिश के आसार नहीं:गुरदासपुर का तापमान सबसे अधिक 31.5 डिग्री रहा; 7°C तक बढ़ेगा पारा पंजाब में तापमान में बढ़ौतरी जारी है। कुछ दिन की राहत के बाद आज प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.3°C की वृद्धि हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 2.3°C कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पंजाब के तापमान में दोबारा से वृद्धि शुरू हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.