देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में आज तेज गर्म का मौसम बना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव की आशंका जताई है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इधर, मौसम विभाग ने मुंबई में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, केरल में भी तेज बारिश के आसार है। IMD ने इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक केरल, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 6-7 दिनों में 2-4°C तापमान बढ़ेगा। दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्यों के तापमान में अगले कुछ दिन बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में गर्मी का कहर
राजधानी में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। IMD के अनुसार, इस बार अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा लू पड़ सकती है। प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… राजस्थान: 4 दिन हीटवेव की चपेट में होगा आधा प्रदेश, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है गर्मी का पारा, अलर्ट जारी राजस्थान में आज से गर्मी तेज होने लगेगी। अगले तीन-चार दिन राज्य के आधे से ज्यादा जिलों में हीटवेव चलने और तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए आज दो जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। जो 8 अप्रैल तक जारी रहेगी। 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में इस दौरान पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…