Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

दिल्ली-NCR में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी गरज के साथ बिजली चमकने और धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। साथ ही बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

सोमवार तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार (20 अप्रैल) को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार तक बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने मंगलवार (22 अप्रैल) को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार (23 अप्रैल) के बाद से दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ेगी। दिन के समय गर्म हवाएं चलेंगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.