Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • Punjab में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Punjab में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Amritsar Poisonous Alcohol Case: अमृतसर के मजीठा एरिया में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना सोमवार (12 मई) की रात की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी. इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि अमृतसर जिले के मजीठा के मड़ई गांव और भागली गांव में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

एसएसपी अमृतसर (ग्रामीण), मनिंदर सिंह ने बताया कि जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हो गई. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद शख्स कार्रवाई की जाएगी. मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रभजीत सिंह नकली शराब सप्लाई करने का मास्टरमाइंड है. उसके खिलाफ धारा 105 BNS व 61A एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा प्रभजीत के भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू व साहिब सिंह उर्फ सराय, गुर्जंत सिंह, निंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पूरे नकली शराब नेटवर्क की जांच की जा रही है. सरकार ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती से जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से 12 लोगों की मौत हुई है. जबकि 5 की हालत गंभीर है. जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि जहरीली शराब से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग जिलों से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.