Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • दुश्मनों पर ISRO रखेगा सैटेलाइट से नजर, 18 मई को होगी 101वीं लॉन्चिंग

दुश्मनों पर ISRO रखेगा सैटेलाइट से नजर, 18 मई को होगी 101वीं लॉन्चिंग

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का PSLV-C61/EOS-09 मिशन अंतिम चरण में है। इसरो 18 मई 2025 को सुबह 5:59 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से इस मिशन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह इसरो का 101वां प्रक्षेपण होगा। यह मिशन पृथ्वी की निगरानी क्षमताओं को बढ़ाएगा और विशेष रूप से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की हाई-रिज़ॉल्यूशन रडार इमेजरी प्रदान करेगा। इसरो के सूत्रों ने बताया कि उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

हाल ही में जारी एक शानदार टाइमलैप्स वीडियो ने इस मिशन की तैयारियों को और भी आकर्षक बना दिया है। यह वीडियो PSLV रॉकेट को पेलोड इंटीग्रेशन फैसिलिटी (PIF) से मोबाइल सर्विस टावर (MST) तक ले जाने की प्रक्रिया को दर्शाता है, जो लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण चरण है।

सूत्रों ने कहा कि यह 24 घंटे है या 25 घंटे, इस बारे में अपडेट किया जाएगा। यह इसरो का 101वां मिशन है। चार चरणों वाला 44.5 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी61, जिसका भार 321 टन है, अपनी 63वीं उड़ान में, रविवार सुबह 0559 बजे श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से प्रथम लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा, जिसमें 1,692.24 किलोग्राम वजनी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-09 होगा।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.