Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • बकरीद पर बुजुर्ग ने बकरे की जगह खुद की दे दी कुर्बानी! सुसाइड नोट में बताई वजह

बकरीद पर बुजुर्ग ने बकरे की जगह खुद की दे दी कुर्बानी! सुसाइड नोट में बताई वजह

UP DESK : गोरखपुर जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में शनिवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी। गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग ईश मोहम्मद ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने के कुछ समय बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका
नमाज के बाद ईश मोहम्मद ने अपने घर के पास झोपड़ी में जाकर खुद को धारदार हथियार से गला काट लिया। परिवारवालों ने जब उन्हें खून से लथपथ देखा तो तुरंत गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के पीछे धार्मिक भावना की आशंका
पुलिस के अनुसार, ईश मोहम्मद अकसर अंबेडकरनगर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल किछौछा शरीफ जाया करते थे। पुलिस को आशंका है कि वह किसी धार्मिक भावना से प्रेरित होकर खुद की कुर्बानी देने का प्रयास कर बैठे।

परिवार में मातम, बेटा बोला – झोपड़ी में खून से सने मिले पिता
मृतक के बेटे फैज मोहम्मद अंसारी ने बताया कि जब वे पिता को खाना देने झोपड़ी में गए तो देखा कि उनका गला कटा हुआ था और वह खून से लथपथ पड़े थे। यह नजारा देखकर परिवार के सभी सदस्य हैरान और दुखी हो गए।

मौके से मिला सुसाइड नोट, लिखा – “मैं खुद कुर्बानी दे रहा हूं”
घटनास्थल पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था – “इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पालता है और फिर कुर्बानी करता है। वो भी एक जीव है। कुर्बानी करनी ही है तो मैं खुद को अल्लाह के रसूल के नाम पर कुर्बान कर रहा हूं।” इस चिट्ठी से पता चलता है कि बुजुर्ग ने यह कदम किसी धार्मिक सोच के चलते उठाया।

पुलिस कर रही जांच 
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने घटना की पुष्टि की और बताया कि बुजुर्ग ने खुद का गला काटकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया भी चल रही है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.