Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • US में ट्रंप की अप्रवासन नीति के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन

US में ट्रंप की अप्रवासन नीति के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन

वॉशिंगटनः अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में ट्रंप प्रशासन की सख्त अप्रवासन (इमिग्रेशन) नीतियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं जो अब हिंसक रूप ले चुके हैं।

लॉस एंजेलिस की सड़कों पर उतरे लोग
कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजेलिस शहर में सैकड़ों लोग ट्रंप सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतर आए। ये लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों के खिलाफ चल रही सरकारी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
प्रदर्शन के दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव किया और कुछ वाहनों को आग लगा दी।

ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए साफ कहा कि अगर कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसॉम और लॉस एंजेलिस की मेयर करेन बास हालात नहीं संभालते, तो संघीय सरकार खुद हस्तक्षेप करेगी। उन्होंने कहा कि दंगाइयों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

44 लोगों को हिरासत में लेने से भड़का मामला
दरअसल, शुक्रवार को लॉस एंजेलिस के फैशन डिस्ट्रिक्ट इलाके में ‘ICE’ (इमिग्रेशन और कस्टम्स एजेंसी) ने 44 लोगों को अवैध अप्रवासी होने के शक में पकड़ा। इसी घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए, जो शनिवार को पैरामाउंट शहर में भी फैल गए।

पैरामाउंट में प्रदर्शन गैरकानूनी घोषित
पैरामाउंट में 400 से ज्यादा लोग अप्रवासन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि यह प्रदर्शन गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

हफ्तेभर में 118 गिरफ्तारियां
शनिवार को भी कई और अवैध अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद हालात और बिगड़ गए और दंगे भड़क उठे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पूरे सप्ताह में लॉस एंजेलिस में कुल 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रंप प्रशासन की सख्त नीति
डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। संघीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लेकर देश से बाहर निकाला जा रहा है। विभाग के प्रमुख के अनुसार, हर दिन औसतन 1600 अवैध अप्रवासियों को पकड़ा जा रहा है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.