FASTag Annual Pass : देश में अब एक नई टोल सुविधा शुरू की जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि सरकार 15 अगस्त 2025 से एक “वार्षिक फास्टैग पास” शुरू करने जा रही है। इसका मतलब है कि अब हर बार टोल देने की झंझट नहीं होगी।
पास लेने पर क्या मिलेगा फायदा?
- अगर आप इस वार्षिक पास को लेते हैं, तो आपको पूरे साल या 200 बार यात्रा करने तक (जो पहले हो) टोल की चिंता नहीं करनी होगी।
- बस एक बार ₹3,000 जमा करने होंगे और फिर आप पास के जरिए तय सीमा तक बिना बार-बार भुगतान किए नेशनल हाइवे पर सफर कर सकेंगे।
कौन ले सकता है यह पास?
- यह पास केवल निजी (प्राइवेट), गैर-वाणिज्यिक (नॉन-कमर्शियल) वाहनों के लिए है, जैसे कार, जीप, वैन, ट्रक, टैक्सी, बस या अन्य व्यावसायिक गाड़ियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
कहां होगा यह पास लागू?
यह पास नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर चलने वाले टोल प्लाजाओं पर लागू होगा। खासकर वे लोग जो रोजाना एक ही रूट पर आते-जाते हैं, उन्हें इससे काफी राहत मिलेगी।
कहां और कैसे मिलेगा यह पास?
- इस पास को पाने के लिए जल्द ही एक सुविधा शुरू की जाएगी:
- NHAI और सड़क मंत्रालय (MoRTH) की सरकारी वेबसाइटों पर लिंक मिलेगा
- साथ ही नेशनल हाईवे ट्रैवल ऐप पर भी यह सुविधा दी जाएगी
- वहीं से आप इस पास को खरीद या रिन्यू (नवीनीकरण) कर सकेंगे
क्यों लाया गया यह नया पास?
- रोज-रोज फास्टैग रिचार्ज करने की जरूरत नहीं रहेगी
- 60 किलोमीटर के अंदर आने वाले टोल प्लाजा झंझट से छुटकारा मिलेगा
- लंबी लाइनों, ट्रैफिक और बहस से बचाव होगा
- सफर बनेगा तेज, आरामदायक और बिना रुकावट वाला
कब से होगा लागू?
- 15 अगस्त 2025 से यह योजना पूरे देश में लागू की जाएगी।



