Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • दिल्ली
  • /
  • लंदन से मुंबई आ रही Air India फ्लाइट, अचानक यात्री और केबिन क्रू मेंबर्स बीमार पड़े, मचा हड़कंप

लंदन से मुंबई आ रही Air India फ्लाइट, अचानक यात्री और केबिन क्रू मेंबर्स बीमार पड़े, मचा हड़कंप

Air India  News : टाटा ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने बताया कि 23 जून को लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट (AI 130) में सवार 5 यात्रियों और 2 चालक दल के सदस्यों (क्रू) को उड़ान के दौरान तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। उन्होंने चक्कर आने और उल्टी जैसा महसूस होने की बात कही।

बीमार लोगों को मुंबई में मिली फौरन मेडिकल सहायता
फ्लाइट के मुंबई पहुंचने पर एयर इंडिया की मेडिकल टीम पहले से तैयार थी। फ्लाइट लैंड होते ही जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें मेडिकल रूम में जांच के लिए ले जाया गया।
एयर इंडिया ने बताया कि जांच के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। यानी अब वे ठीक हैं।

डीजीसीए को दी गई जानकारी, जांच शुरू
एयर इंडिया ने कहा कि घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को भी दे दी गई है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उड़ान के दौरान ऐसा क्यों हुआ।

एयर इंडिया ने कुल यात्रियों की संख्या नहीं बताई
हालांकि, एयर इंडिया ने यह नहीं बताया कि फ्लाइट में कुल कितने यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। उन्होंने सिर्फ ये कहा कि उड़ान के “विभिन्न चरणों” में कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई थी।

जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को टेक्निकल खराबी के कारण रद्द किया गया
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-195) जो कि 23 जून को जयपुर से दुबई सुबह 5:30 बजे रवाना होनी थी, उसे टेक्निकल खराबी के चलते रद्द करना पड़ा। टेक-ऑफ से पहले ही पायलट को प्लेन में गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद उसे ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन प्लेन दुरुस्त नहीं हो सका।

4 घंटे तक यात्री प्लेन में फंसे रहे
यह फ्लाइट सुबह 6 बजे रवाना होनी थी। यात्री बोर्डिंग करके प्लेन में बैठ चुके थे और विमान टैक्सी-वे पर जा चुका था। तभी पायलट को तकनीकी खराबी का संकेत मिला। करीब 4 घंटे तक विमान को सुधारने की कोशिश हुई, लेकिन समस्या ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद एयरलाइन ने फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया।

यात्रियों को मिलेगा रिफंड का विकल्प
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई है, उन्हें आगे के दिनों में टिकट बुक कराने पर रिफंड दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यात्रियों को असुविधा के लिए खेद है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.