मेष
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय या नौकरी से संबंधित किसी नए कार्य के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा में सतर्कता बरतना आवश्यक है, अन्यथा नुकसान संभव है। आर्थिक मामलों में मदद मांगनी पड़ सकती है।
वृषभ
दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने की प्रेरणा पा सकते हैं। सहयोगियों से विचार-विमर्श आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
मिथुन
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। व्यापार में बड़े बदलाव संभव हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन अनुकूल है।
कर्क
आज भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और दांपत्य जीवन में चला आ रहा तनाव दूर होगा। व्यापार में लाभ होगा और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क बड़ा अवसर प्रदान कर सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
सिंह
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। कार्यों में मन नहीं लगेगा और लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यापारिक साझेदार विश्वासघात कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज वाणी में संयम और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता आवश्यक है।
कन्या
दुर्घटना की संभावना है, इसलिए वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। मन अशांत रहेगा और भावुकता में कोई गलत निर्णय लिया जा सकता है। धन उधार देना हानिकारक हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, विशेषकर पत्नी और बच्चों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला
आज नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। किसी की सलाह या मदद को भी आप गलत समझ सकते हैं। आज वाद-विवाद से बचना आवश्यक है, नहीं तो पारिवारिक और सामाजिक स्थिति बिगड़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना है।
वृश्चिक
आज नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। हालांकि किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। व्यापार में किसी भी निर्णय से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। दांपत्य जीवन में बातचीत से परहेज करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।
धनु
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के योग हैं, जिसमें आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।
मकर
मकर राशि के लिए आज का दिन कठिन हो सकता है। किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति से मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा और व्यापार में नुकसान की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कोई नया परिवर्तन आज आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि वालों को आज कार्य से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। थोड़ी अड़चनों के बाद कार्य पूर्ण होगा। पुराने विवादों का समाधान करने का प्रयास करें, जिससे आगे का मार्ग प्रशस्त होगा। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
मीन
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है, जिससे राहत मिलेगी। आप अपने भविष्य के लिए बड़ी धनराशि जमा करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि व्यापार में किसी को उधार देना हानिकर सिद्ध हो सकता है।