Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • पंजाब
  • /
  • पंजाब: AAP सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, संजीव अरोड़ा लेंगे मंत्री पद की शपथ

पंजाब: AAP सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, संजीव अरोड़ा लेंगे मंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के 39 महीनों के अंदर छठी बार मंत्रिमंडल का विस्तार करने का फैसला किया है। यह विस्तार वीरवार (गुरुवार) को किया जाएगा।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले संजीव अरोड़ा को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दोपहर 1 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

संजीव अरोड़ा बनेंगे 17वें मंत्री

संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद, पंजाब में भगवंत मान सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 18 हो जाएगी, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। वे 17वें मंत्री होंगे।

शुरुआत में तीन नए मंत्रियों की चर्चा थी

पहले यह चर्चा थी कि संजीव अरोड़ा के साथ दो और नए चेहरे भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को हटाए जाने की भी अटकलें थीं।

संजीव अरोड़ा लेंगे शपथ

हालांकि, बुधवार देर शाम आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल सिर्फ संजीव अरोड़ा को ही मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। अन्य किसी मंत्री को हटाने या शामिल करने का फैसला अभी नहीं लिया गया है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.