Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • धर्म
  • /
  • Guru Purnima : गुरु पूर्णिमा पर जरूर आजमाएं ये चमत्कारी उपाय, आपकी हर मन्नत हो जाएंगी पूरी

Guru Purnima : गुरु पूर्णिमा पर जरूर आजमाएं ये चमत्कारी उपाय, आपकी हर मन्नत हो जाएंगी पूरी

Guru Purnima 2025:  गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन अपने गुरु, शिक्षक, और मार्गदर्शक को याद करके उन्हें प्रणाम किया जाता है। कहा जाता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। उन्होंने वेदों का संकलन, महाभारत और पुराणों की रचना भी इसी दिन पूरी की थी। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं, तो आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और तरक्की आ सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

तरक्की के लिए भगवान शिव का पूजन

अगर आप अपने किसी जरूरी काम में सफलता चाहते हैं तो गुरु पूर्णिमा के दिन बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करें।

  • शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • इससे आपकी और आपकी संतान की तरक्की होगी।

तिजोरी हमेशा भरी रहे

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर और दुकान की तिजोरी हमेशा धन से भरी रहे तो यह उपाय करें।

  • 11 कौड़ियां लें, उन पर हल्दी से तिलक करें।
  • इन्हें माता लक्ष्मी के सामने रखकर पूजा करें।
  • अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
  • हर पूर्णिमा को इन्हें निकालकर दुबारा हल्दी से तिलक करें और वापस रख दें।
  • इससे कभी धन की कमी नहीं होगी।

पढ़ाई में सफलता

अगर पढ़ाई में रुकावटें आ रही हैं तो इस उपाय को आजमाएं।

  • गुरु पूर्णिमा के दिन देवी सरस्वती का ध्यान करते हुए यह मंत्र 21 बार बोलें –
    ॐ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।
  • इससे पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

लवमेट के साथ रिश्ता मजबूत करें

अगर आप अपने लवमेट से रिश्ता और अच्छा बनाना चाहते हैं तो एक सफेद रूमाल पर अपने लवमेट के पसंद का परफ्यूम लगाकर उन्हें गिफ्ट कर दें। इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।

 दांपत्य जीवन में खुशियाँ लाएँ

अगर आपके दांपत्य जीवन में तनाव है तो:

  • रात को सोते समय अपने पलंग के नीचे गोबर के उपले पर 2 कपूर रखें।
  • अगले दिन इस उपले को घर के बाहर जला दें।
  • इससे घर में खुशियाँ लौट आएँगी।

 राजनीति में सफलता

अगर आप राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो:

  • एक दुर्गा बीसा यंत्र लेकर माता दुर्गा के सामने रखें और उसकी पूजा करें।
  • सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
  • यंत्र को पूजा के बाद अपने पास रखें या गले में पहन लें।
  • इससे राजनीति में सफलता मिलेगी।

संतान की पढ़ाई में उपलब्धियाँ

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पढ़ाई में अच्छा करें तो:

  • भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • पूजा में विद्या यंत्र स्थापित करें।
  • फिर उस यंत्र को बच्चे के कमरे में रख दें या ताबीज में डालकर गले में पहना दें।
  • इससे बच्चा पढ़ाई में आगे बढ़ेगा।

संतान के सुख के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों के जीवन में सुख बना रहे तो:

  • साफ कपड़े पहनकर सूर्य देव के इस मंत्र का 51 बार जप करें –
    ॐ घृणिः सूर्याय नमः।
  • इसके बाद गाय को कुछ मीठा खिलाएं।
  • इससे संतान सुखी रहेगी।

 बुरी नजर से बचाव

अगर आपको लगता है कि घर या ऑफिस पर बुरी नजर लग जाती है तो:

  • गोबर के उपले पर 11 कपूर जलाकर घर और ऑफिस में धूप करें।
  • इससे नकारात्मकता दूर होगी।

शत्रुओं से छुटकारा

अगर आप शत्रुओं से परेशान हैं तो:

  • सफेद सूत का धागा लेकर तुलसी के पौधे के चारों ओर लपेट दें।
  • भगवान से प्रार्थना करें कि शत्रु आपका कुछ न बिगाड़ सकें।
  • इससे आप बेफिक्र हो जाएंगे।

कर्ज से मुक्ति

अगर आप कर्ज में डूबे हैं तो:

  • घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
  • श्री नारायण के इस मंत्र का 11 बार जाप करें –
    ॐ नमो भगवते नारायणाय।
  • इससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

मनचाहा जीवनसाथी या प्यार बनाए रखना

अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं या पति-पत्नी के बीच प्यार बनाए रखना चाहते हैं तो साफ पानी में थोड़ी सी दूध की बूंदें, केसर और लाल फूल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएँ। इससे आपका प्यार बना रहेगा।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.