Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • पटना STF को मिली बड़ी कामयाबीः Chandan Mishra Murder Case में इस राज्य से छह आरोपी गिरफ्तार

पटना STF को मिली बड़ी कामयाबीः Chandan Mishra Murder Case में इस राज्य से छह आरोपी गिरफ्तार

Chandan Mishra Murder News: पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में पैरोल पर आए कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल से इस हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में और भी अपराधियों के शामिल होने की आशंका है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नामों की शुक्रवार देर रात तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। फिलहाल पश्चिम बंगाल में उनसे पूछताछ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पटना लाया जाएगा।

और आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस को कुछ और अपराधियों के छिपने की जानकारी भी मिली है। उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। इस मामले में सबसे पहले तौसीफ रजा उर्फ बादशाह का नाम सामने आया था। इसके बाद बक्सर पुलिस ने मोनू सिंह के नाम की भी पुष्टि की। इसके अलावा बलवंत, नीलेश, सूर्यभान, अभिषेक और निशु समेत करीब 10 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक साफ़ नहीं किया है कि गिरफ्तार हुए लोग इन्हीं में से हैं या कोई और।

चंदन मिश्रा का अंतिम संस्कार नहीं हुआ

गुरुवार को हत्या के बाद देर रात चंदन मिश्रा का शव उसके गांव लाया गया। शुरू में शव का अंतिम संस्कार जिला मुख्यालय में करने की तैयारी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद परिजन शव को औद्योगिक थाना क्षेत्र के पैतृक गांव सोनबरसा ले गए। शुक्रवार की सुबह उसका शव गंगा नदी में विसर्जित कर दिया गया।

पिता ने दी मुखाग्नि लेकिन पूरी नहीं की रस्में

शव को उसके पिता मंटू मिश्रा ने चिता को अग्नि दी, लेकिन पूरी तरह से अंतिम संस्कार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान ही न्याय करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बेटे का शव जितनी दूर जाएगा, उतना ही उनका मन और मज़बूत होता जाएगा।

गांव में तनाव का माहौल

गांव में चंदन मिश्रा के समर्थक और परिजन गुस्से में हैं। इसी गुस्से और विरोध के कारण शव का पूरा दाह संस्कार नहीं किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस दिनभर सादे कपड़ों में मौजूद रही और हर गतिविधि पर नज़र रखती रही।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.