Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • VIDEO: उत्तराखंड में बादल फटने से मची बड़ी तबाही; मलबे में दबने से 4 की मौत

VIDEO: उत्तराखंड में बादल फटने से मची बड़ी तबाही; मलबे में दबने से 4 की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मानसून के दौरान इस साल का सबसे बड़ा बादल फटने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ों में तबाही मचा दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना हर्षिल क्षेत्र में हुई है। बादल फटने के बाद खीर गाड़ का जलस्तर अचानक बहुत बढ़ गया। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा कस्बा धराली में आ गया।

मलबे और पानी की वजह से कस्बे के कई घरों को नुकसान पहुँचा है। अचानक आई इस बाढ़ ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया। जैसे ही घटना की खबर प्रशासन को मिली, एसडीआरएफ, राजस्व टीम और आर्मी की आपदा राहत टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

धराली में तबाह हुए 5 होटल

गंगोत्री धाम के रास्ते पर स्थित धराली कस्बे में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई। बाढ़ में 5 होटल पूरी तरह बहकर खत्म हो गए। 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपरी इलाकों में बादल फटा, जिसकी वजह से अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया।

सीएम धामी का बयान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा “धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुए नुकसान की खबर बेहद पीड़ादायक है। राहत और बचाव कार्य के लिए SDRF, NDRF और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। मैं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी लोग सुरक्षित रहें।”

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.