Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • देश
  • /
  • Raksha Bandhan पर इन राज्यों की सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, तीन दिन फ्री रहेगी बस सर्विस, देखें पूरी लिस्ट

Raksha Bandhan पर इन राज्यों की सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, तीन दिन फ्री रहेगी बस सर्विस, देखें पूरी लिस्ट

 Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के खास मौके पर कई राज्यों की सरकारों ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 9 अगस्त (शनिवार) को रक्षाबंधन मनाया जाएगा और इस अवसर पर कई राज्यों में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा बिल्कुल मुफ्त रहेगी। कहीं यह सुविधा एक दिन के लिए है, तो कहीं दो या तीन दिन तक भी महिलाओं को टिकट नहीं देना होगा। आइए जानते हैं कौन से राज्य रक्षाबंधन पर महिलाओं को ये खास सुविधा दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: तीन दिन फ्री बस सेवा

उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि राज्य की सभी रोडवेज और नगर बसों में महिलाएं 8 अगस्त सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त में सफर कर सकेंगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ये सुविधा लागू होगी। महिलाओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

हरियाणा: दो दिन महिलाओं और बच्चों के लिए फ्री सफर

हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को राहत दी है। 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त सफर किया जा सकता है। यह सुविधा दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों पर भी लागू है।

राजस्थान: 9 और 10 अगस्त को फ्री बस यात्रा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा की है कि महिलाओं को 9 और 10 अगस्त को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए टिकट नहीं देना होगा। यह सुविधा राज्य की सीमा के अंदर चलने वाली सरकारी बसों पर ही मान्य होगी। पहली बार महिलाओं को लगातार दो दिन फ्री में सफर करने की सुविधा दी जा रही है।

चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र में सभी बसें फ्री

चंडीगढ़ प्रशासन ने भी महिलाओं को रक्षाबंधन पर फ्री सफर की सौगात दी है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी क्षेत्र) में चलने वाली CTU और CCBSS की सभी एसी और नॉन-एसी बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकती हैं। लेकिन यह सुविधा लंबी दूरी की बसों पर लागू नहीं होगी, जो ट्राइसिटी से बाहर जाती हैं।

उत्तराखंड: हर साल की तरह इस बार भी फ्री सेवा

उत्तराखंड में रक्षाबंधन के दिन हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाएं और छोटे बच्चे फ्री में यात्रा कर सकेंगे।

दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक: पहले से ही फ्री सेवा

दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में पहले से ही महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। इसलिए रक्षाबंधन पर भी इन राज्यों में महिलाएं बिना टिकट के सफर कर सकेंगी।

मध्य प्रदेश: बस यात्रा और नकद शगुन दोनों

मध्य प्रदेश में भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को दोहरी खुशी मिली है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड और इंदौर नगर निगम ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा लाडली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए उनके खातों में 1500 रुपये भेजे हैं, जिसमें 1250 रुपये योजना की किस्त, 250 रुपये रक्षाबंधन का शगुन शामिल है। साथ ही 28 लाख से ज्यादा महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए 90 करोड़ रुपये भी मिलेंगे।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.