मेष राशि
मेष राशि के लिए आज दिन का आत्मविश्वास और आनंद से भरपूर रहेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा और जोश का अनुभव करेंगे। दिन का दूसरा भाग आज विशेष रूप से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके सितारे कहते हं कि आज आपको भाग्य आपको प्रयास से बढ़कर सफल बनाएगा। लेन-देन के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज परिवार में भाइयों से आपकी नजदीकियां बढ़ती और आज आपको सामाजिक काम करने का भी मौका मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक होगा। बैंकिंग से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बना रहेगा और आपको आज कुछ नए अवसर भी प्राप्त होगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज उपहार की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। जरूरी कार्यों को पूरा करने की सूची बनाकर रखें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, दिन का पहला भाग उलझन भरा लेकिन दूसरा भाग सुखद रहेगा। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धियां लेकर आने वाला है। आपके कामकाज में आज तेजी आएगी और आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपकी छवि प्रभावित हो। आपको आज वाद विवाद की स्थिति से दूर रहना चाहिए। वैसे आज आपकी राशि में बन बुधादित्य योग आपको सरकारी काम में सफल बनाएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। कुछ कला और रचनात्मक कार्यो में आपकी सहभागिता बनी रहेगीा।
तुला राशि
तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आज मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। सितारे कहते हं कि आज आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कुछ पुरानी योजनाओं और काम का आपको आज अच्छा फायदा मिलेगा। आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप रिश्तो में तालमेल बनाए रखें और किसी को बिना पूछे सलाह देने से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी मामले में कोई जोखिम न लें, अन्यथा बाद में आपको दिक्कत हो सकती है। वैसे आपको आज अपने परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आपको स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा कोई छोटी समस्या भी आज बड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नीति नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज महीने का पहला दिन खुशियां लेकर आएगा। आपको वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आज आपको साहस और धैर्य से अपनी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मित्र आपको हर कार्य में पूरा सहयोग देंगे, जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन उलझन और मानसिक तनाव वाला रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम और धैर्य से काम लेना होगा। कुछ नए मौके भी आएंगे लेकिन इससे आपको खुशी के साथ ही साथ तनाव भी मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कुछ भी नहीं करना है,सलाह है आज जो भी काम करें उसे बहुत सोच-समझकर करें। साथ ही आज क्रोध और वाणी को कंट्रोल में रखने का प्रयास भी करें। किसी पुराने मित्र से मिलने का आपको मौका मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारीवर्ग से सपोर्ट मिलेगा और कुछ बड़े अवसर भी प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम आप आज कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रियजनों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी और विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी सोच का फायदा उठाएंगे। आप पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। परिवार में किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आज आपको किसी से वाद विवाद में उलझन से बचना चाहिए। अगर आपको किसी से सलाह की जरूरत है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेना चाहिए। सितारे कहते हैं कि अकाउंट और बैंकिंग के काम से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आपके ऊपर आज कुछ नए काम की भी जिम्मेदारी आ सकती है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। किसी काम को लेकर आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है।