Chandra Grahan 2025: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 7 सितंबर, रविवार को भारत सहित पूरी दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण (Full Lunar Eclipse) लगेगा। यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा।
ब्लड मून क्या होता है?
जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया (Earth’s Shadow) में आ जाता है, तो उसका रंग हल्का लाल या नारंगी दिखाई देता है। इस कारण पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है।
किन देशों में दिखेगा ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण न केवल भारत में बल्कि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर से भी दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का समय (भारतीय समय अनुसार)
- उपच्छाया से पहला स्पर्श (Penumbra Start): 08:59 PM
- प्रच्छाया से पहला स्पर्श (Umbra Start): 09:58 PM
- खग्रास प्रारंभ (Total Eclipse Start): 11:01 PM
- परमग्रास (Maximum Eclipse): 11:42 PM
- खग्रास समाप्त (Total Eclipse End): 12:22 AM (8 सितंबर)
- प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श (Umbra End): 01:26 AM (8 सितंबर)
- उपच्छाया से अंतिम स्पर्श (Penumbra End): 02:24 AM (8 सितंबर)
ग्रहण की अवधि
- कुल ग्रहण (पूर्ण चंद्र ग्रहण) की अवधि: 01 घंटा 21 मिनट 27 सेकंड
- खंड ग्रहण (Partial Eclipse) की अवधि: 03 घंटे 28 मिनट 02 सेकंड
- उपच्छाया ग्रहण की अवधि: 05 घंटे 24 मिनट 37 सेकंड
ग्रहण का परिमाण (Magnitude)
- पूर्ण चंद्र ग्रहण का परिमाण: 1.36
- उपच्छाया चंद्र ग्रहण का परिमाण: 2.34
सूतक काल (Sutak Period)
चूंकि यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा।
- सूतक प्रारंभ: 12:19 PM (7 सितंबर दोपहर)
- सूतक समाप्त: 01:26 AM (8 सितंबर रात)
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए सूतक का समय अलग माना जाता है –
- सूतक प्रारंभ: 06:36 PM (7 सितंबर शाम)
- सूतक समाप्त: 01:26 AM (8 सितंबर रात)
सूतक काल में क्या न करें?
- कोई भी धार्मिक कार्य या पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
- मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं।
- भोजन बनाने और खाने से बचना चाहिए।