Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • Health
  • /
  • Navratri Vrat Recipe: व्रत के लिए बनाएं आलू का हलवा

Navratri Vrat Recipe: व्रत के लिए बनाएं आलू का हलवा

Navratri Vrat Recipe:  व्रत के दौरान कई लोग सिर्फ मीठा ही खाते हैं। ऐसे में खीर, हलवा या कोई मीठी डिश खाना अच्छा लगता है क्योंकि ये पेट भी भर देती हैं और तुरंत एनर्जी भी देती हैं। आप चाहें तो व्रत में आलू का मीठा हलवा बना सकते हैं। यह हलवा जल्दी तैयार हो जाता है और बहुत स्वादिष्ट लगता है।

आलू का मीठा हलवा बनाने के लिए ज़रूरी चीज़ें

  • 2 मीडियम साइज आलू
  • 3-4 चम्मच चीनी (स्वाद के अनुसार)
  • 1-2 चम्मच देसी घी
  • 7-8 किशमिश
  • 2 चम्मच नारियल पाउडर
  • (ऑप्शनल) थोड़ा सा पिसी इलायची

आलू का मीठा हलवा बनाने की आसान रेसिपी

1. आलू उबालें और मैश करें

सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर उबाल लें। जब आलू हल्के ठंडे हो जाएं, तो उनका छिलका उतारकर मैशर से मैश कर लें। अगर चाहें तो इन्हें कद्दूकस भी कर सकते हैं।

2. घी में भूनें

कड़ाही में 1-2 चम्मच देसी घी गर्म करें। अब इसमें मैश किए या कद्दूकस किए आलू डाल दें। साथ ही चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।

3. हलवा पकाएं

गैस की फ्लेम मीडियम रखें और हलवे को लगातार चलाते हुए पकाएं। इससे हलवा नीचे चिपकेगा नहीं और हल्का ब्राउन होकर स्वाद बढ़ाएगा।

4. ड्राई फ्रूट और नारियल डालें

अब इसमें किशमिश और नारियल पाउडर डाल दें। अच्छे से मिलाते रहें। चाहें तो हल्की सी इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।

5. हलवा तैयार

लगातार चलाते हुए हलवे को करीब 10 मिनट तक पकाएं। जब हलवे से घी अलग दिखने लगे और वह अच्छे से भुन जाए, तो गैस बंद कर दें।

खाने का तरीका

आप आलू का हलवा ऐसे ही खा सकते हैं। अगर दही के साथ खाएंगे तो यह और भी टेस्टी लगेगा। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, इसलिए व्रत के लिए यह परफेक्ट डिश है।

Hind Lehar

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.