डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (भारतीय डाक विभाग) ने इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट और पार्सल) की टैरिफ (शुल्क दरें) में बदलाव किया है। साथ ही, ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई नई सर्विसेज भी शुरू की गई हैं। यह सभी बदलाव 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। स्पीड पोस्ट भारत में 1 अगस्त 1986 को शुरू हुआ था। यह सर्विस अपनी तेज़, सुरक्षित और भरोसेमंद डिलीवरी के लिए जानी जाती है।
क्यों किया गया बदलाव?
स्पीड पोस्ट की दरें आखिरी बार अक्टूबर 2012 में बदली गई थीं। पिछले 13 साल में ऑपरेशन की लागत (जैसे ट्रांसपोर्ट, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर) काफी बढ़ गई है। इसलिए नई टेक्नोलॉजी और सुविधाएं लाने के लिए शुल्क को थोड़ा बढ़ाया गया है।
नई सुविधाएं
ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए इंडिया पोस्ट ने कई नई सर्विस शुरू की हैं
1. रजिस्ट्रेशन सर्विस
- अब आप स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट और पार्सल) को रजिस्टर करा सकते हैं।
- डिलीवरी सिर्फ असली रिसीवर (या उसके अधिकृत व्यक्ति) को ही मिलेगी।
- शुल्क: ₹5 प्रति आइटम + GST
2. OTP डिलीवरी
- अब पार्सल/डॉक्यूमेंट तभी मिलेगा, जब रिसीवर OTP वेरिफाई करेगा।
- शुल्क: ₹5 प्रति आइटम + GST
3. छात्रों के लिए छूट
- स्टूडेंट्स को 10% डिस्काउंट मिलेगा।
4. नए बल्क कस्टमर्स के लिए ऑफर
- जो नए बल्क कस्टमर बनेंगे उन्हें 5% छूट दी जाएगी।
5. SMS आधारित जानकारी
- डिलीवरी से जुड़ी अपडेट की SMS नोटिफिकेशन मिलेगी।
6. ऑनलाइन बुकिंग
- अब आप स्पीड पोस्ट को ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।
7. रियल टाइम डिलीवरी अपडेट
- डिलीवरी की स्थिति का रियल टाइम ट्रैकिंग उपलब्ध होगा।
8. यूज़र रजिस्ट्रेशन
- सभी कस्टमर्स के लिए अब रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी।
नई टैरिफ दरें (1 अक्टूबर 2025 से लागू)
1. 50 ग्राम तक
- लोकल: ₹19
- 200 किमी तक: ₹47
2. 51 ग्राम – 250 ग्राम तक
- लोकल: ₹24
- 200 किमी तक: ₹59
- 201 से 500 किमी: ₹63
- 501 से 1000 किमी: ₹68
- 1000 किमी से ज्यादा: ₹77
3. 251 ग्राम – 500 ग्राम तक
- लोकल: ₹28
- 200 किमी तक: ₹70
- 201 से 500 किमी: ₹75
- 501 से 1000 किमी: ₹82
- 1001 से 2000 किमी: ₹86
- 2000 किमी से ज्यादा: ₹93
केंद्रीय मंत्री ने कहा…
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर लिखा –“अब डिलीवरी में तेजी भी और तसल्ली भी।”



